मंदसौर जिलासीतामऊ

हजरत मुसाफिर वली दरगाह पर उर्स के मौके पर शानदार कव्वाली का प्रोग्राम हुआ संपन्न

हजरत मुसाफिर वली दरगाह पर उर्स के मौके पर शानदार कव्वाली का प्रोग्राम हुआ संपन्न

सीतामऊ। ग्राम लदूना रोड़ स्थित वक्फ बोर्ड कमेटी हजरत मुसाफिर वली दरगाह पर उर्स के मौके पर कव्वाली का शानदार प्रोग्राम संपन्न हुआ।आयोजन में बड़ी संख्या में सीतामऊ और ग्रामीण अंचलों की जनता ने शिरकत की। हजरत मुसाफिर वली दरगाह पर उर्स के मौके पर कव्वाली का शानदार प्रोग्राम सीतामऊ और आसपास के ग्रामीण अंचलों की मौजूदगी में कामयाबी के साथ संपन्न हुआ। इस मुबारक मौके पर बड़ी तादाद में आसपास की अवाम ने शिरकत की। ग्रामीण अंचलों से उमड़े जनसैलाब ने एक साथ बैठकर कव्वाली के शानदार प्रोग्राम का लुत्फ उठाया। उर्स के दौरान ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला। मुसाफिर वली दरगाह कमेटी ने एलान किया कि आने वाले साल उर्स का प्रोग्राम इससे भी ज्यादा बेहतर और भव्य अंदाज़ में मनाया जाएगा। इस उर्स में पहली बार बड़ी तादाद में माताएं, बहनें, बुजुर्ग, नौजवान और छोटे बच्चे शामिल हुए और उर्स के मौके पर कव्वाली से भरपूर फैज़ हासिल किया।मुसाफिर वली दरगाह उर्स कमेटी की जानिब से कव्वालों और दूर-दराज़ से तशरीफ लाने वाले तमाम मेहमानों का फूल-मालाएं पहनाकर पुरजोश इस्तकबाल किया गया। साथ ही उर्स में शिरकत करने वाले तमाम जायरीनों का भी कमेटी ने तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। यह उर्स हिन्दू–मुस्लिम गंगा-जमुनी तहज़ीब की शानदार मिसाल बनकर मनाया गया, जिसमें हर आने वाले का पूरा मान-सम्मान और दिली इस्तकबाल किया गया।

उर्स के मौके पर स्वागत और इस्तकबाल की जिम्मेदारी रईस लाला राजनगर, मुसाफिर वली दरगाह वक्फ बोर्ड कमेटी के अध्यक्ष रईस भाई मुवाला, सोहेल लाला राजनगर और लंगर कमेटी के सदर मोबिन भाई लदुना को सौंपी गई थी। उर्स कमेटी का संचालन सोनू भाई गोल्डन और इमरान भाई, सीतामऊ ने बखूबी किया। राजस्थान अल्पंख्यक मोर्चे के प्रदेश मंत्री अनीस लाला देवलदी मंदसौर जिले से आज़ाद समाज पार्टी के नेता गुफरान पठान, जनता बस के ऑनर समीर खान पठान, सीतामऊ दलौदा अल्प संख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष दिलशेर खान, अनवर भाई बादाखेड़ी, कि मौजूदगी रही।

इस मौके पर काजी साहब रतलाम, जिला वक्फ बोर्ड के जिला अध्यक्ष बबलू पटेल अपने साथियों के साथ मौजूद रहे। मंदसौर जिला वक्फ बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष शाकिर गढ़वी और उनके सहयोगी जुल्फिकार शाह भी खास तौर पर शामिल हुए। अल्पसंख्यक मोर्चा सीतामऊ मंडल अध्यक्ष सद्दाम हुसैन सहित तमाम मुस्लिम समाजजन बड़ी तादाद में मौजूद रहे। समस्त पत्रकार मीडिया प्रभारी शाहरुख खान राजनगर अफजल शेख रामांखेड़ी जाकिर कुरैशी बरखेड़ा कला और समस्त मुसाफिर वली दरगाह कमेटी लदुना, सीतामऊ ने उर्स को कामयाब बनाने में सहयोग देने वाली तमाम दरगाह कमेटियों, समाजजनों और दूर-दराज़ से आए सभी जायरीनों का दिल से शुक्रिया अदा करते हुए तहेदिल से धन्यवाद पेश किया।

==========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}