संघ शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवक घर-घर जाकर कर रहे परिवार मे संवाद

घर-घर भारत माता का चित्र….
मंदसौर। गांव गरनाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में घर-घर संपर्क अभियान चल रहा है, जिसमें स्वयंसेवक घर-घर जाकर भारत माता के चित्र पहुंचाया जा रहा है। ताकि लोगों को संघ के 100 वर्ष के सफर, उद्देश्यों के संदेश से जोड़ा जा सके।
खासकर सामाजिक समरसता, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्यों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में घर-घर संपर्क अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में संघ ने हर घर तक पत्रक वितरित करने का लक्ष्य रखा है।
इस अभियान के तहत आज गांव गरनाई में संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा 100 वर्ष संघर्ष की गाथा का संदेश दिया जा रहा है। घर-घर जाकर परिवार में संवाद कर पहुंचाया जा रहा है पत्रक भारत माता का चित्र।
सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य का संदेश प्रत्येक नागरिक को देना है। संघ का मानना है कि राष्ट्रहित में प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में आगे बढ़ना होगा। प्रत्येक घर में भारत मां के चित्र को पहुंचाया जा रहा है।



