आज 08 दिसंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां

आज 08 दिसंबर के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां
08 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1863 – चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।
1881 – यूरोपीय देश आॅस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।
1914 – फॉकलैंड का जल युद्ध एटलांटिक महासागर में इसी नाम के द्वीपों के आस पास ब्रिटेन और जर्मनी के बीच लड़ा गया।
1923 – जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।
1931 – दूरसंचार में उपयोग होने वाले कोएक्सिएल केबल का अमेरिका में पेटेंट कराया।
1934 – इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साप्ताहिक एयर मेल सेवा शुरू हुई।
1941 – अमेरिका अौर ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1943 – वेरा का युद्ध मित्र देशों की जीत में समाप्त हुआ।
1956 – आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।
1967 – पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया।
1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1995 – चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।
1998 – पूर्व लेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।
1998 – ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल किया गया था। फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया।
2000 – ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न ।
2000 – फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार ‘गोलनेटमाइन’ खोजा।
2000 – युगांडा में खतरनाक इबोला वायरस के पीड़ितों की संख्या 400 के पार पहुंची जिसमें 160 लोगों की मौत हो गयी।
2002 – भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।
2002 – पूर्वी नेपाल नक्सलियों ने बम से हमला कर एक बस को उड़ा दिया जिसमें पांच व्यक्ति मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हो गए।
2003 – निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।
2003 – वसुन्धरा राजे सिंधिया राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए।
2003 – उमा भारती मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुई।
2004 – पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2005 – रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।
2007 – अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।
2009 – इराक के बगदाद में बम विस्फोट से 127 लोग मारे गए और 448 घायल हुए।
2019 – इस्राइल ने हमास के नियंत्रण वाली गज़ा पट्टी पर हवाई हमले किये।
2019 – दिल्ली के एक कारखाने में सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 43 लोगों की मौत हो गयी।
2019 – फिनलैंड की परिवहन मंत्री और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता सना मरीन 34 की उम्र में दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री चुनी गईं।
2019 – दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी तुंजी मिस यूनिवर्स बनीं।
2020 – भारतीय सेना और DRDO ने संयुक्त रूप से पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में एक बार फिर देश में निर्मित उन्नत युद्धक टैंक अर्जुन मार्क-1ए का सफल परीक्षण किया।
2020 – भारतीय मूल के अनिल सोनी WHO फाउंडेशन के पहले CEO बने ,1 जनवरी 2021 को इस संगठन के पहले CEO का पदभार संभालेंगे।
2021 – तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होने से सीडीएस जनरल बिपिन रावत , उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 में से 13 लोगों की मौत हुई व ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की जान बची।
2021 – ओडिसा के चांदीपुर में हवा में मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2021 – भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय नौसेना के 22वें मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन को राष्ट्रपति मानक प्रदान किया।
2022 – तीन दिवसीय वियतनाम अंतर्राष्ट्रीय रक्षा एक्सपो 2022 हनोई में शुरू हुआ, जिसमें 30 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
2022 – वन्य जीव संरक्षण संशोधन विधेयक-2022 संसद से पारित हुआ।
2022 – गुजरात चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत , हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत व AAP राष्ट्रीय पार्टी बनी।
2023 – कावी लियोनार्ड ने यूटा जैज़ पर जीत में सीज़न के सर्वोच्च 41 अंक बनाए।
2023 – इराक के एक विश्वविद्यालय में आग लगने से 14 लोगों की मौत व 18 घायल हुए।
2023 – लालदुहोमा ने मिजोरम के CM पद की शपथ ली।
2023 – चीन में विकसित मीथेन-संचालित रॉकेट से तीन उपग्रहों को कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।
2023 – पुणे के मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 6 महिलाओं समेत 7 जिंदा जले व कई घायल हुए।
2024 – राजस्थान के पाली जिले में पिकनिक पर जा रही स्कूल बस पलटने से 3 छात्रों की मौत व करीब 25 छात्र घायल हुए।
08 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉
1721 – बालाजी बाजीराव – मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा।
1875 – तेज बहादुर सप्रू – महान् उदारवादी नेता का अलीगढ़ में जन्म हुआ।
1877 – नारायण शास्त्री मराठे – प्रसिद्ध मराठी विद्वान।
1897 – बालकृष्ण शर्मा नवीन – हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।
1900 – उदय शंकर – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।
1901 – अमरनाथ विद्यालंकार – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।
1927 – प्रकाश सिंह बादल – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रहे।
1935 – धर्मेन्द्र – भारतीय अभिनेता।
1946 – शर्मिला टैगोर – भारतीय अभिनेत्री।
1956 – अमी घिया शाह गुजरात, भारत से एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी।
08 दिसंबर को हुए निधन👉
1947- भाई परमानन्द – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी ।
2002 – श्रीपति मिश्रा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
2005 – रानी विजया देवी – भारतीय राजकुमारी थीं।
2015 – रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।
2019 – भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसन्धान परिषद् के चेयरमैन बी.बी. कुमार का निधन हुआ।
2021 – तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हुआ।
2022 – एक्टर मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी (80) का निधन हुआ।
2023 – बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता जूनियर महमूद (67) का निधन हुआ।
2023 – गयानी क्रिकेट खिलाड़ी क्लाइड बट्स (66) का निधन हुआ।
2023 – गयानी क्रिकेट खिलाड़ी जो सोलोमन (93) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता रयान ओनील (82) का निधन हुआ।
2024 – ब्रिटिश न्यायविद व हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य एंथनी लॉयड (95) का निधन हुआ।
2024 – ब्रिटिश ओपेरा गायिका एलिजाबेथ बैनब्रिज (94) का निधन हुआ।
2024 – डच अर्थशास्त्री और डी66 पार्टी के राजनेता इरविन नाइपेल्स (91) का निधन हुआ।
08 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🌟 श्री बालकृष्ण शर्मा नवीन जन्म दिवस।
🌟 श्री बालाजी बाजीराव जयन्ती।
🌟 श्री प्रकाश सिंह बादल जन्म दिवस।
🌟 अभिनेता श्री धर्मेन्द्र जयन्ती।
🌟 भारत के प्रथम ‘चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ बिपिन रावत स्मृति दिवस।
🌟 दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) का 41वां स्थापना दिवस।
🌟 अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08 से 14 दिसम्बर)।
🌟 राष्ट्रीय मतिमंद पुनर्वसन सप्ताह (08 से 14 दिसम्बर)।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी 🌻
मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

