ज्योतिष दर्शनहरियाणा

आज 07 दिसम्बर 2025 रविवार का पंचांग मुख्यांश सहित राशिफल 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 07 दिसम्बर 2025 रविवार का पंचांग मुख्यांश सहित राशिफल 

 🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* पौष

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया – 18:27 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी 

*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 28:12 तक

*🌠पश्चात्-* पुष्य

*💫करण-* वणिज – 07:53 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* शुक्ल – 20:07 तक

*✨पश्चात्-* ब्रह्म 

*🌅सूर्योदय-* 07:00

*🌄सूर्यास्त-* 17:24

*🌙चन्द्रोदय-* 19:53

*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 22:39 तक

*🌛पश्चात्-* कर्क

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:51 से 12:33

*🤖राहुकाल-* 16:06 से 17:24

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 

✍विशेष👉

🔅आज रविवार को 👉पौष बदी तृतीया 18:27 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , सौभाग्य सुन्दरी तृतीया व्रत , संकष्टी वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 07:56 से 18:26 तक , सर्वार्थसिद्धियोग कार्यसिद्धियोग 28:12 से , रविपुष्ययोग 28:12 से सूर्योदय तक , श्री दीप नारायण सिंह स्मृति दिवस , सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (भारत) व अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन / उड्डयन दिवस (International Civil Aviation Day , आईसीएओ)।

🔅कल सोमवार को 👉पौष बदी चतुर्थी 16:05 तक पश्चात् पंचमी शुरू , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:53 से , सर्वार्थसिद्धियोग कार्यसिद्धियोग 26:53 तक।

🎯आज की वाणी👉

आक्रुश्यमानो नाक्रोशे-मन्युरेव तितिक्षतः ।

आक्रोष्टारं निर्दहति – सुकृतं चास्य विन्दति।।

      ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३६-५

अर्थात्👉

      दूसरों से गाली सुनकर भी स्वयं उन्हें गाली न दे। (गाली को ) सहन करने वाले का रोका हुआ क्रोध ही गाली देने वाले को जला डालता है और उसके पुण्य को भी ले लेता है।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 

 आज 07 दिसम्बर 2025 , रविवार का राशिफल 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। आज किए हुए प्रयास पूर्ण होने की पूरी संभावना है। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। बिजनेस में मिले नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। आपको अपने वरिष्ठ का भी सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा , लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। वरिष्ठ आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी वरिष्ठ वकील के साथ साझा करने का मौका मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे मदद मिल जायेगी। आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं पर घूमने की योजना कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे । कोई भी फैसला आपको सोच-समझ कर लेना चाहिए। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती हैं, आपकी यात्रा सुखद भी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।बच्चे आपको गर्व करने की वजह देंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि ले सकते हैं। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। वरिष्ठ आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}