Uncategorized

पोलिंग बूथ पर निगरानी कार्य कर रहे कांग्रेस पार्टी के अधिकृत BLA ,  शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में SIR

पोलिंग बूथ पर निगरानी कार्य कर रहे कांग्रेस पार्टी के अधिकृत BLA ,  शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में SIR

सुवासरा- मंदसौर जिला कांग्रेस के निर्देशानुसार सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के शामगढ़ नगर में शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में SIR मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य में आवश्यक गतिविधियों को लेकर शामगढ नगरपरिषद के पोलिंग क्रमांक207/ 209/211/ 213/216/ 217/223/  224/225/  पर पहुंच कर कुल मतदाता की संख्या, जमा फार्म मतदाता की संख्या, शेष रहे मतदाता फार्म की संख्या सहित आवश्यक जानकारी प्राप्त की वही इस महत्वपूर्ण कार्य में शासकीय BLO के साथ संबंधित पोलिंग बूथ पर निगरानी कार्य कर रहे कांग्रेस पार्टी के अधिकृत BLA से मुलाकात भी की ‌।

इस अवसर पर शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम सिंह चौहान शामगढ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश (सोनू) जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि पवन  पाण्डेय, ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद फरक्या, कांग्रेस नेता ईश्वर सुर्यवंशी खेताखेडा, पुर्व नेता प्रतिपक्ष फिरोज अगवान, मंडलम अध्यक्ष आरिफ बैग , अल्पसंख्यक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल हमीद मंसूरी , मंडलम अध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय , ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष बनवारीलाल वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनलाल जांगड़े , शाहरुख़ पठान, सादिक खा, पत्रकार मुकेश  टांक, दशरथ राठौर सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}