मशहूर मॉडल खुशबू अहिरवार की संदिग्ध हालतों में मौत

मशहूर मॉडल खुशबू अहिरवार की संदिग्ध हालतों में मौत
भोपाल- सोशल मीडिया पर डायमंड गर्ल के नाम से मशहूर मॉडल खुशबू अहिरवार (27) की संदिग्ध हालतों में मौत हो गई , शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है , मॉडल खुशबू अहिरवार गर्भवती थी।
मॉडल खुशबू अहिरवार सागर के मंडी बामौरा की रहने वाली थी , 3 साल से उज्जैन के कासिम (25) के साथ लिव-इन में थी , कासिम व खुशबू रविवार रात उज्जैन से भोपाल लौट रहे थे , रास्ते में खुशबू की तबीयत बिगड़ी , कासिम भैंसाखेड़ी के पास निजी अस्पताल ले गया और बिना डॉक्टरों को बताए भाग निकला , अस्पताल में डॉक्टरों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया , शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में प्रेग्नेंसी से जुड़ी मेडिकल दिक्कतों को मौत का कारण बताया है , खुशबू की मां लक्ष्मी अहिरवार ने कासिम पर हत्या का आरोप लगाया है कहा-बेटी के शरीर व प्राइवेट पार्ट गंभीर चोटें मिली हैं , कासिम ने पीटकर मारा , पुलिस ने कासिम को हिरासत में लिया है।



