उज्जैनमध्यप्रदेश

महाकाल बाबा की कार्तिक-मार्गशीर्ष (अगहन) माह की तीसरी सवारी आज निकलेगी

महाकाल बाबा की कार्तिक-मार्गशीर्ष (अगहन) माह की तीसरी सवारी आज निकलेगी

उज्जैन-

श्री महाकालेश्वर मंदिर से भगवान श्री महाकालेश्वर की कार्तिक-मार्गशीर्ष (अगहन) माह की तीसरी सवारी आज सोमवार 10 नवम्बर 2025 को सायं 04 बजे निकलेगी। सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित सभामंडप में भगवान श्री महाकालेश्वर के श्री चन्द्रमौलीश्वर स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन किया जावेगा।

पूजन उपरांत भगवान श्री चन्द्रमौलीश्वर रजत पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर प्रजा का हॉल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। पालकी को मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा भगवान को सलामी (गॉड ऑफ ऑनर) दिया जायेगा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री प्रथम कौशिक ने बताया किए सवारी परंपरानुसार एवं पूर्ण गरिमामय तरीके से निकाली जावेगी। सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से महाकाल चोराहा , गुदरी चोराहा , बक्षी बाजार, कहारवाडी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। वहॉ क्षिप्रा के जल से भगवान श्री चन्द्रमौलीश्वर का पूजन उपरांत सवारी रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चैक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चोराहा छत्री चोक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार, होते हुए पुनःश्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

सवारी में आगे तोपची, कडाबीन, श्री महाकालेश्वर बैण्ड, पुलिस बैण्ड घुडसवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान नगर वासियों को बाबा के आगमन की सूचना देते चलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}