मंदसौर जिलामल्हारगढ़
नगर कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ़ द्वारा गांधी एवं शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

नगर कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ़ द्वारा गांधी एवं शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई
मल्हारगढ़ -नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा की उपस्थिति में पुर्ण श्रद्धा के साथ मनाई गई।
इस दौरान कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्षद्वय अजहर हयात मेव, लियाकत मेव, विजेश मालेचा, हाफिज भाई मेव, मजीद खान पठान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कोहिनूर मेव, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल भारती, राजेंद्र सिंह चंगेरी, नागेश्वर चौहान, दिलीप तिवारी, आबिद भाई मेव, रणजीत दुग्गड, शाकीर बेहलिम, रामचंद्र प्रजापति, अंकित कांसल, अमानत पठान, इनायत खां, रफीक मोहम्मद आदि कांग्रेसजन मौजुद थे।



