मंदसौरमध्यप्रदेश

म.प्र. शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

म.प्र. शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मंदसौर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान  पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा सोमवार को जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर श्री शुभम पाटीदार को सौंपा गया। यह ज्ञापन हाल ही में न्यायालय द्वारा टेट (टीईटी) परीक्षा से संबंधित दिए गए निर्णय पर पुनर्विचार की मांग को लेकर प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने उल्लेख किया कि न्यायालय के निर्णय से लाखों शिक्षकों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। वर्षों से पढ़ा रहे है और अब टीईटी की परीक्षा देने से शिक्षकों के सामने अनिश्चितता की स्थिति निर्मित हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि इस विषय में हस्तक्षेप कर छात्रहित, शिक्षा हित  शिक्षक हित में ठोस और न्यायोचित निर्णय लिया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए शिक्षक लगातार सर्वाेच्च कार्य कर रहे है स इस अवसर पर मध्य प्रदेश  शिक्षक संघ के प्रांतीय शिक्षक सम्मान प्रकोष्ठ प्रमुख श्री अखिलेश मेहता, प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी श्री रामचंद्र लोहार, संभागीय अध्यक्ष श्री शंकरलाल आंजना, संभागीय सदस्य श्री पंकज गेहलोत जिला संगठन मंत्री श्री मोतीलाल फरक्या,जिला अध्यक्ष श्री विक्रम शर्मा, जिला सचिव श्री भरत लाल पोपनड़ियां, जिला कोषाध्यक्ष श्री कांतलाल राठौर , राज्य अध्यापक की जिला अध्यक्ष श्री भगवती शर्मा,राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री गजराज सिंह सिसोदिया, जिला महासचिव श्री अनिल सांखला, राज्य अध्यापक संघ के प्रांतीय महासचिव श्री दिना शुक्ला, श्री नरेंद्र शर्मा, और सभी ब्लॉक अध्यक्ष और पूरे जिले से करीब 200 शिक्षक साथियों ने ज्ञापन में सहभागिता की तथा बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}