
कलेक्टर श्री बाथम ने अतिवृष्टि से प्रभावित ग्रामों एवं सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
9 सितंबर को रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम ने अतिवृष्टि से प्रभावित ग्रामों एवं पीला मोजैक रोग से प्रभावित सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया एवं किसानों से चर्चा की। संबंधित अधिकारियों को किसानों की फसल क्षति का सर्वे करने के लिए निर्देशित किया ।
सैलाना ब्लाक के बाढ प्रभावित ग्राम डुन्गरापुन्जा का निरीक्षण कर अधिकारियो को राहत कार्यों के लिए निर्देशित किया। ग्राम आम्बा विकासखंड पिपलौदा में सोयाबीन फ़सल अतिवृष्टि और पीला मोजैक से प्रभावित क्षेत्रों/खेतों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम जावरा सुनिल जयसवाल, उप संचालक कृषि श्रीमती नीलम चौहान, तहसीलदार पिपलौदा, सीईओ जनपद पंचायत पिपलौदा, राजस्व विभाग, ग्राम पंचायत पिपलौदा के शासकीय सेवको सहित , किसान उपस्थितथे ।



