नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री गुर्जर का स्वागत कर, फसल नुकसानी को लेकर ज्ञापन सौंपा

नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री गुर्जर का स्वागत कर, फसल नुकसानी को लेकर ज्ञापन सौंपा
सुवासरा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को स्थानीय रेस्ट हाउस सुवासरा में नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर के आगमन पर ब्लॉक कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद वरिष्ठ नेता द्वारा संगठन मजबूती को लेकर अपनी अपनी बात रखी जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को ओर बेहतर मजबूत बनाने के सुझाव दिए कार्यकर्ताओं को हर वर्ग की जनहित की लड़ाई पूरी तत्परता ओर पूरी ताकत से लड़ने का वादा किया। वर्तमान में फसल नुकसानी से किसान काफी परेशान है किसानों को बीमा और मुआवजा की राशि सरकार जल्द से जल्द दे नहीं तो आने वाले समय में कई बड़े आंदोलन कांग्रेस द्वारा किए जाएंगे।अतिवृष्टि के कारण खरीफ की फसलें खराब हुई
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुवासरा द्वारा राज्यपाल के नाम तहसीलदार रामलाल मुनिया को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि सुवासरा तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण क्षेत्र की खरीफ की फसलों सोयाबीन, उडद मुंग,मूंगफली, मक्का आदि विभिन्न प्रकार की फसलों मैं पीला मौजक वायरस के कारण अफलन वाली स्थिति हो गई है। साथ ही फसले पूरी तरह से खराब हो चुकी है। जिसके कारण क्षेत्र का किसान निराश है और आर्थिक रूप से नुकसानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की है कि जल्द से जल्द क्षेत्र का उचित सर्वे करवा कर फसल नुकसानी का मुआवजा एवं फसल बीमा राशि किसानों को दी जावे जिससे किसानों को आर्थिक नुकसानों की भरपाई हो सके एवं आगामी फसल के लिए खाद बीज खरीद सके।
इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि राकेश पाटीदार,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृपालसिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष भगवती लाल मोदी,.पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसिंह मेहर,जगदीश कोठारी,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष परमेश्वर पाटीदार,श्यामसिंह लखवा,संजय राठौर, महेश मांदलिया, राजेंद्र सोलंकी,राहुल जैन, हरीश धनोतिया रमेश कोठारी, प्रेमसिंह, सहित सैकड़ो कांग्रेस जन मौजूद थे।



