शामगढ़मंदसौर जिला
पाल परिवार द्वारा निशुल्क गणेश जी की प्रतिमा का वितरण किया

पाल परिवार द्वारा निशुल्क गणेश जी की प्रतिमा का वितरण किया
शामगढ़-प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी पाल परिवार द्वारा स्थापित, श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर, लक्ष्मण कॉलोनी में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बुधवार को, निशुल्क गणेशजी की प्रतिमाऐ (मुर्तियां) वितरण किया गया_ इस अवसर पर पाल परिवार द्वारा मंदिर पर आयोजित प्रतिदिन कीर्तन समिति, कावड़ समिति एवं धार्मिक कार्य में अग्रणी रहने वाली व वूमेन पावर सोसायटी की सभी मातृ शक्तियों का सम्मान किया गया, कार्यक्रम का संचालन विशाल डाबी (भलाई की सप्लाई टीम) द्वारा किया गया__वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, नागरिक गण व पाल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।



