कांग्रेस ने महेंद्र सिंह गुर्जर को सौपी मंदसौर जिलाध्यक्ष कि जिम्मेदारी

कांग्रेस ने महेंद्र सिंह गुर्जर को सौपी मंदसौर जिलाध्यक्ष कि जिम्मेदारी
मंदसौर।मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को मंदसौर जिला इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। पार्टी ने किसान नेता महेंद्र सिंह गुर्जर को यह जिम्मेदारी सौंपी है। गुर्जर मंदसौर विधानसभा क्षेत्र से 2008 और 2013 में कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके हैं। वे किसानों के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची में की गई है। महेंद्र सिंह गुर्जर, मंदसौर-नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के विश्वस्त माने जाते हैं। पार्टी ने उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष का पद सौंपा है। महेंद्र सिंह गुर्जर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के करीबी माने जाते हैं। नटराजन ने उन्हें दो बार विधानसभा चुनाव में टिकट दिलवाया लेकिन दोनो बार हार का सामना किया था। अब नए जिलाध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करना और कार्यकताओं की एकजुटता बनाए रखना होगी। भाजपा के मजबूत संगठनात्मक ढाँचे के बीच कांग्रेस को अपने नए नेतृत्य के बूते राजनीति पकड़ बनानी होगी। अब देखना यह होगा की महेंद्र सिंह गुर्जर जिले में कांग्रेस को कितनी मजबूती प्रदान कर पाते हैं।