नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 16 अगस्त 2025 शनिवार

//////////////////////////////////////////

नीमच में पौधारोपण कर, ग्रीन बेल्‍ट विकसित करने की पहल अच्‍छी है- श्री चंद्रा

कलेक्‍टर ने औद्योगिक क्षेत्र नीमच के ग्रीन बेल्‍ट में किया पौधारोपण

नीमच 15 अगस्‍त 2025, स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र के ग्रीन बेल्‍ट में पौधारोपण कर, ग्रीन बेल्‍ट को विकसित करने की अच्‍छी पहल प्रारंभ की गई है। क्षेत्र के और भी ग्रीन बेल्‍ट को विकसित किया जाना चाहिए। यह बात कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को औद्यो‍गिक क्षेत्र के ग्रीन बेल्‍ट में उद्योग संघ, उद्योग विभाग एवं नगर समस्‍या एवं सुझाव ग्रुप द्वारा संयुक्‍त तत्‍वाधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

इस मौके पर कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एसडीएम श्री संजीव साहू, महाप्रबंधक उद्योग श्रीमती योगिता भटनागर, उद्योग संघ के अध्‍यक्ष श्री अशोक चौरडिया, नगर समस्‍या एवं सुझाव ग्रुप के श्री विवेक खण्‍डेलवाल, श्री मुकेश कदम, श्री हरिश दुआ सहित उद्योग संघ के पदाधिकारी उद्योगपति एवं एनएसएसजी ग्रुप के सदस्‍यगणों ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम को एसडीएम श्री संजीव साहू एवं श्री विवेक खण्‍डेलवाल ने भी संबोधित किया।

स्‍व.श्रीजीवनभाई दुआ की स्‍मृति में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने ग्रीन बेल्‍ट में उत्‍साहपूर्वक पौधारोपण किया और विभिन्‍न प्रजातियों के पौधे रौपे।

प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्‍यार्पण कर, कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीमती योगिता भटनागर, सर्वश्री विवेक खण्‍डेलवाल,मुकेश, खण्‍डेलवाल, मनोज दुआ, अशोक पोरवाल आदि ने अतिथियों का स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बीना चौधरी ने किया तथा अंत में श्रीमती योगिता भटनागर ने आभार माना।

================

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने निक्षय मित्र के रूप में टी.बी.मरीजों को उपलब्‍ध कराई 50 फूड बास्‍केट

जिला अस्‍पताल में कलेक्‍टर द्वारा टी.बी. मरीजों को फूड बास्‍केट वितरित

नीमच 15 अगस्‍त 2025, टी.बी.मुक्‍त भारत अभियान के तहत कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने स्‍वयं निक्षय मित्र बनकर, अपनी ओर से जिले के 50 टी.बी.रोगियों को फूड बास्‍केट उपलब्‍ध कराई है। उन्‍होने स्‍वतंत्रता दिवस पर जिला अस्‍पताल में आयोजित एक संक्षिप्‍त कार्यक्रम में टी.बी.रोगियों को अपने हाथों से फूड बास्‍केट प्रदान की। इस अवसर पर कलेक्‍टर ने टी.बी.रोगियों से संवाद करते हुए कहा, कि इस रोग से मुक्‍त होने के प्रयासों में हम सभी आपके साथ है। हम सभी का यह प्रयास है, कि टी.बी.मरीज समय पर दवाईयों का सेवन करें। अच्‍छा पोषण, आहार ले और रोग के संक्रमण को किसी अन्‍य तक फैलने ना दें। कलेक्‍टर ने उपस्थित जनों को स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

डॉ.मनीष यादव ने निक्षय अभियान की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा,कि अब तक जिले में एक लाख 34 हजार लोगों की स्‍क्रीनिंग की गई है। जिले में 1100 टी.बी.मरीजो का निरंतर उपचार किया जा रहा है। 100 दिवसीय निक्षय अभियान के तहत 1210 एवं अब तक कुल 3 हजार फूड बास्‍केट वितरित की गई है। जिले में कुल 30 हजार एक्‍सरे किए जा चुके है। निक्षय अभियान के तहत 12 हजार एक्‍सरे किए गए है। टी.बी.पॉजीटीव सभी मरीजों को डीबीटी के माध्‍यम से तीन-तीन हजार रूपये की दो-दो किश्‍तों का भुगतान किया जा चुका है।

अस्‍थि‍ वार्ड में मरीजों एवं उनके परिजनों से की चर्चा

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने जिला अस्‍पताल के अस्थि रोग वार्ड का निरीक्षण कर, वहॉं भर्ती मरीजों से चर्चा कर, उपचार व्‍यवस्‍था के बारे में जानकारी ली। उन्‍होने भंवरासा सांदे पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल दो मरीजों के परिजनों से भेटकर, घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने कलेक्‍टर से भंवरासा सांदे पर सड़क दुर्घटना का कारण स्‍पीड़ ब्रेकर नहीं होना बताते हुए स्‍पीड ब्रेकर निर्माण करवाने की मांग भी कलेक्‍टर से की। कलेक्‍टर ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए, कि वे सड़क दुघर्टना में घायल होकर भर्ती होने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों से ब्‍लेक स्‍पॉट के बारे में जानकारी संकलित कर, अवगत कराए। जिससे, कि दुर्घटना संभावित स्‍थलों पर आवश्‍यक सुधार कार्य करवाए जा सकें। इस मौके पर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.आर.के.खद्योत, सिविल सर्जन डॉ.महेन्‍द्र पाटिल, डॉ.मनीष यादव सहित जिला चिकित्‍सालय का स्‍टॉफ एवं मरीज उपस्थित थे।

=============

खाद्य एवं औषधी प्रशासन ने की कुकडेश्वर में कार्यवाही

खाद्य पदार्थो के 4 नमूने लिए

नीमच 15 अगस्‍त 2025, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं एसडीएम मनासा श्रीमती किरण आंजना के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधी प्रशासन तथा तहसीलदार कुकड़ेश्वर की टीम द्वारा शुक्रवार को नवकार किराना नमकीन एंड स्वीट्स कुकडेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण कर, मौके पर भंडारित एवं विक्रय के लिए उपलब्‍ध खाद्य पदार्थों नुक्ति, बेसन, सोयाबीन तेल, मूंगफली फिल्टर तेल के कुल 4 नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

===================

ग्राम आमद के अस्‍वथ बच्‍चों को मिली तत्‍काल उपचार सुविधा सभी 9 बच्‍चें अब स्‍वस्‍थ है

एसडीएम ने कुकड़ेश्‍वर एवं मनासा अस्‍पताल पहुंचकर बच्‍चों की उपचार व्‍यवस्‍था का लिया जायजा

नीमच 15 अगस्‍त 2025, एसडीएम मनासा श्रीमती किरण सिह आंजना ने बताया, कि मनासा उपखण्‍ड के ग्राम आमद में शुक्रवार को नुक्‍ती खाने से कुछ बच्‍चों के अस्‍वस्‍थ होने की सूचना मिली थी, जिस पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम ने ग्राम आमद पहुचकर, बच्‍चों को तत्‍काल उपचार सहायता उपलब्‍ध कराई हैं। 5 बच्‍चों को कुकडेश्‍वर एवं 4 बच्‍चों को मनासा शासकीय अस्‍पताल में नि:शुल्‍क उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं। एसडीएम ने खाद्य सुरक्षा की टीम को आमद भेजकर खाद्य पदार्थ के नमूने संग्रहित करवाए है। साथ ही कुकडेश्‍वर एवं मनासा अस्‍पताल पहुच कर बच्‍चों की उपचार सुविधा का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया, कि अब अस्‍वस्‍थ सभी 9 बच्‍चें पूरी तरह से स्‍वस्‍थ हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार एसडीएम सुश्री किरण आंजना ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम को ग्राम आमद भेजकर तत्‍काल बेहतर उपचार सुविधा उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए। अब उपचार के बाद सभी बच्‍चें स्‍वस्‍थ हैं।

==============

स्‍वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों में मध्‍यान्‍हन भोजन में विशेष भोज आयोजित

विधायक, कलेक्‍टर एवं एसपी ने हाई स्‍कूल बघाना में विद्यार्थियों के साथ भोजन किया

नीमच 15 अगस्‍त 2025, स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में मध्‍यान्‍ह भोजन के तहत विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज आयोजित किया गया। विशेष भोजन में विद्यार्थियों को पूरी, सब्‍जी, हलवा एवं लड्डू परोसा गया।

नीमच विधायक श्री दिलीपसिह परिहार, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, पु‍लिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिह सिसोदिया एवं अन्‍य अधिकारियों ने नीमच के श्री मूलचंद चौधरी शा.हाई स्‍कूल बघाना में विशेष भोज में शामिल होकर विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन गृहण किया।

जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में स्‍वतंत्रता दिवस पर मध्‍यान्‍ह भोजन में विशेष भोज का आयोजन किया गया। नोडल जिला अधिकारियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने मध्‍यान्‍ह भोजन में निर्धारित मीनू के अनुसार रूची कर भोजन गृहण किया।

====================

स्‍वतंत्रता दिवस पर देश की प्रगति में सभी अपना योगदान का संकल्‍प लें-श्री दत्‍ता

सी.टी.सी.नीमच में मनाया गया स्‍वाधीनता दिवस समारोह

नीमच 15 अगस्‍त 2025, के.रि.पु.बल सी.टी.सी. नीमच के परिसर में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस की 79वाँ वर्षगाँठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्‍य अतिथि महानिरीक्षक-सह-प्राचार्य, सी.टी.सी. श्री संदीप दत्ता, ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर महानिरीक्षक श्री संदीप दत्ता, ने अपने सम्बोधन में कहा, कि के.रि.पु.बल के जवान, देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था और अशांत क्षेत्रों में शांति स्थापना के लिए सदैव तत्पर रहते है। के.रि.पु.बल भारत का सबसे बड़ा अर्द्धसैनिक बल है जो “सेवा और निष्ठा” के आदर्श वाक्य के अनुरूप कार्य करता है। उन्‍होने, कहा कि विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में देश ने विश्व में एक नई पहचान बनाई है। श्री दत्‍ता ने कहा, कि स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी यह संकल्प लें, कि देश की प्रगति में अपना हर संभव योगदान देगें। भारत को एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी राष्ट्र निर्माण के लिए अपने स्तर पर जो बन सकेगा वो करने के लिए हम कृत संकल्प रहेगें।

कार्यक्रम में कमान्डेंट श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता (पी.एम.जी.), उप कमान्डेंट श्री आशीष भटनागर, सहा.कमान्डेंट श्री राजेश पंचाल, श्री विशाल कुमार चौहान, श्री मनोज कुमार, एवं सी.टी.सी. नीमच के अधिकारी एवं जवानों ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान में भाग लिया।

===================

नीमच में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ध्वजारोहण कर] भव्‍य परेड की सलामी ली

जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया स्वंतत्रता दिवस

नीमच 15 अगस्त 2025] देश एंव प्रदेश के साथ ही सम्पूर्ण नीमच जिले में भी स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ समारोह-पूर्वक मनाया गया। जिले के विभिन्न शासकीय अर्द्धशासकीय कार्यालयों, संस्थाओं तथा विद्यालयों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित कर ध्वजा-रोहण किया गया। जिला मुख्यालय नीमच पर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट परेड की सलामी ली। प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने भोपाल से संदेश का वाचन भी किया। इसका जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में चार बड़ी एलईडी स्‍क्रीन पर सीधा प्रसारण किया गया। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने भी मंच से बधाई संदेश का वाचन कर जिले की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। शा.बा.उ.मा.वि.क्र.-2 नीमच पर आयोजित समारोह में मुख्‍य अतिथि कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिला पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के साथ खुली सफेद जिप्सी पर सवार होकर आयोजित भव्‍य परेड का निरीक्षण किया तथा परेड कमॉण्डरों से परिचय भी प्राप्त किया।

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सी.आर.पी.एफ. एवं जिला पुलिस के बैण्ड की मधुर धुन के साथ तीन हर्षफायर किए गए तथा परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्री विक्रम सिह भदोरिया] एवं उप कमाण्‍डर श्री सूबेदार सोनू बडगुर्जर के नेतृत्व में मार्चपास्ट परेड ने सलामी दी। इस भव्‍य आकर्षक परेड में सबसे आगे प्लाटून कमाण्डर श्री कुलदीप प्रसाद लकड़ा के नेतृत्व में 24वीं बटालियन एस.ए.एफ. की प्‍लाटून उपनिरीक्षक श्री गजेन्‍द्र सिह के नेतृत्व मे जिला पुलिस बल पुरूष] उपनिरीक्षक श्रीमती सपना राठौर के नेतृत्‍व में जिला महिला पुलिस बल] प्‍लाटून कमाण्‍डर श्री संदीप भंवर के नेतृत्‍व में नगर सेना की प्‍लाटून, वन रक्षक श्री अशोक बैरागी के नेतृत्‍व में वन विभाग के प्‍लाटून एवं सुश्री अर्चना सी.एच.एम.के नेतृत्‍व में एन.सी.सी. सीनियर के प्‍लाटून ने सी.आर.पी.एफ. एवं जिला पुलिस बल के बैण्ड द्वारा बजाई गई मधुर राष्ट्रीय धुन के साथ कदम से कदम मिलकार आकर्षक परेड प्रस्तुत की। इस परेड में स्‍काउट दल] गाइड दल] रेडक्रास दल] एवं शौर्या दल की प्‍लाटून ने भी आकर्षक परेड की।

स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में भव्‍य आकर्षक परेड के लिए प्रथम समूह में एस.ए.एफ. की प्‍लाटून को प्रथम] जिला महिला पुलिस बल की प्‍लाटून को द्वितीय जिला पुलिस बल पुरूष नीमच की प्‍लाटून को तृतीय तथा व्दितीय समूह में सांदिपनी विद्यालय की एन.सी.सी.जूनियर प्‍लाटून को प्रथम] शौर्या दल की प्‍लाटून को द्वितीय] शा.क.उ.मा.विद्यालय नीमच सिटी के रेडक्रास दल के प्‍लाटून को तृतीय पुरस्‍कार स्‍वरूप शील्‍ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया।

समारोह में हेमंत मूकबधिर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मेरे देश की धरती सोना उगले, देशभक्ति‍ पर आधारित प्रस्‍तुति दी। सांस्‍कृति कार्यक्रमों के लिए सांदिपनी विद्यालय नीमच के दल को प्रथम, स्प्रिंगवुड विद्यालय के दल को द्वितीय एवं पीएमश्री विद्यालय बघाना के दल को तृतीय पुरसकार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ज्ञानोदय विद्यालय, शा.क.उ.मा.वि.नीमच सिटी एवं हेमंत मुकबधिर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के दल ने भी देशभक्ति पर आधारित प्रस्‍तुतियां दी। उपस्थितजनों ने सराहा। इस मौके पर विभिन्‍न विद्यालयों के 500 विद्यार्थियों ने सामुहिक पीटी प्रदर्शन किया।

उत्‍कृष्‍ट प्रतिभाएं हुई सम्मानित-समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा] पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल] विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने जिला प्रशासन की ओर से लोकतंत्र रक्षकों एवं उनके परिजनों को ताम्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्यो के लिए कुल 86 अधिकारी-कर्मचारियों] पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों] जवानों तथा छात्र-छात्राओं खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देहदान एवं अंगदान करने वाले देहदानियों एवं अंगदानियों के परिजनों को भी शाल, श्रीफल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया।

मुख्य समारोह में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एसपी श्री अंकित जायसवाल, विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने जिला प्रशासन की ओर से अधिकारी-कर्मचारियों परेड कमाण्डरों को शील्ड एंव प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रारम्भ में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शा.बा.उ.मा.विद्यालय क्रमांक-2 के परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पच्रक अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश पाटीदार एवं सुश्री मंजूला धीर ने किया।

इस अवसर पर विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जन सिह चौहान, जनपद अध्‍यक्ष श्रीमती शारदाबाई धनगर, श्रीमती वंदना खंडेलवाल] पार्षदगण एवं अन्‍य जन-प्रतिनिधिगण] डीएफओ जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, अपर कलेक्टर श्रीमती लक्ष्‍मी गामड] एसडीएम श्री संजीव साहू जिला अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारगण] पार्षदगण] गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित थे।

===============

कलेक्‍टोरेट नीमच में कलेक्टर श्री चंद्रा ने ध्वजारोहण किया

नीमच 15 अगस्त 2025, जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरीगरिमा के साथ मनाया गया। जिला मुख्‍यालय स्थित विभिन्न विभागो के जिला कार्यालयों और शैक्षणिक संस्‍थाओं के प्रमुखों के द्वारा ध्‍वजरोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्‍यालय के साथ ही शासकीय कार्यालय भवनों, सार्वजनिक भवनों एवं राष्‍ट्रीय स्‍मारकों पर आकर्षक रौशनी भी की गई। जिला कलेक्‍टोरेट भवन नीमच पर 15 अगस्त 2025 को आयोजित समारोह में जिला कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ध्‍वजारेाहण किया। उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियो ने सामुहिक राष्‍ट्रगॉन गाया तथा पुलिस की टुकडी ने गॉन ऑफ ऑनर दिया।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, अपर कलेक्‍टर लक्ष्‍मी गामड, एसडीएम संजीव साहू, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री राजेश शाह, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री मयूरी जोक, श्री चंद्रसिह धार्वे सहित, विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। जिले में तहसील, जनपद स्‍तर, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतो में भी ध्‍वजारेाहण के समाचार मिलें हैं।

=================

कलेक्‍टर निवास पर कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने किया ध्‍वजारोहण

नीमच 15 अगस्‍त 2025, स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को कलेक्‍टर निवास पर अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्‍ट्रगान के साथ ध्‍वजारोहण किया। पुलिस जवानों की टुकडी ने गार्ड आफ ऑनर दिया। इस मौके पर विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

=========

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}