बजरंग दल शामगढ़ प्रखंड विद्यार्थी वन संचार कार्यक्रम संपन्न

बजरंग दल शामगढ़ प्रखंड विद्यार्थी वन संचार कार्यक्रम संपन्न
शामगढ़ – विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल शामगढ़ प्रखंड का विद्यार्थी वन संचार का कार्यक्रम क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माकड़ी चामुण्डा माताजी में संपन्न हुआ। बजरंग दल के इस साहसिक कार्यक्रम में स्कूल कालेज के 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें बजरंगियों ने मंडल खेल भगवा ,घूमता किला ,शेर बकरी,दलीय खेल के साथ साथ किला विजय बाधा दौड़ जैसे साहसिक खेल का आनंद लिया। तत्पश्चात बैठक हुई जिसमें बजरंग दल विभाग संयोजक खुमान सिंह,विहिप जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह जी,जिला मंत्री गोवर्धन सिंह,जिला संयोजक राम सिंह जी, विद्यार्थी प्रमुख सुरेन्द्र सिंह मंचासीन रहें।
बैठक में भूमिका जिला मंत्री गोवर्धन सिंह ने रखी। विभाग संयोजक खुमान सिंह ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने गांव नगर में लव जिहाद करने वाले विधर्मियों पर नजर रखे और अपने गांव में बलोपासना केन्द्र प्रारंभ करें। मंच संचालन प्रखंड मंत्री होकम सिंह जी ने किया तथा आभार जिला धर्म प्रचार प्रमुख हरेंद्र सिंह जी ने माना । इसके बाद सभी का भोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला दायित्ववान संजय मालवीय,मांगू सिंह ,पीरु सिंह,राकेश आर्य, अंतिम मौर्य,बालु सिंह सहित प्रखंड दायित्ववान उमेश राठौर, अभिषेक जी बैरागी, कन्हैया गुर्जर, हरिओम टेलर ,मंगल , कमल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
उक्त जानकारी प्रखंड प्रचार प्रसार प्रमुख राजु परिहार ने दी ।