श्री श्री मॉ शक्ति सेवा संस्थान द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया गया

मंदसौर। सावन माह के प्रथम दिवस पर पर्यावरण को बड़ावा देने का संकल्प लेते हुए पुरे माह में 5000 पौधे लगाने का संकल्प के साथ शुक्रवार को अम्बे माता मंदिर परिषद में वृहद पौधा रोपण अभियान की शुरूवार की गइ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ तहसील में श्री श्री मॉ शक्ति सेवा संस्थान द्वारा पौधा रोपण किया गया। संकल्प लिया गया कि इस अभियान में हम अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और संस्था द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा। आम जनता को जागरूक किया जायेगा की वह संस्था के माध्यम से जन्मदिन, शादी की सालगिरह पर अधिक से अधिक पौधे लगाए और पर्यावरण बचाव के तहत सभी अपनी भूमिका निभाई वृक्षारोपण अम्बे माता मंदिर पर किया गया कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक प. गोपाल तिवारी, समाजसेवी महेश दुबे, भागवताचार्य प. कृष्ण वल्लभ शास्त्री, संस्था सचिव राधिका तिवारी, जनपद सदस्य अर्चना टॉक, लालचंद गुर्जर एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।