मंदसौर जिलाराजनीतिसीतामऊ

किसान सम्मेलन में भाजपा के पूर्व मंडल पदाधिकारीयो की प्रवेश नहीं दिए जाने से नाराज़ नेताओं ने नारेबाजी कर किया विरोध

किसान सम्मेलन में भाजपा के पूर्व मंडल पदाधिकारीयो की प्रवेश नहीं दिए जाने से नाराज़ नेताओं ने नारेबाजी कर किया विरोध

जगदीश चंद्र चौहान

सीतामऊ।  नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं पूर्व अध्यक्ष अनिल पांडे ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री को गद्दा भेट कर स्वागत किया।

डॉक्टर यादव ने स्व सहायता समूह को बैंक द्वारा ऋण प्रदान किया गया जिसका अनुदान का चेक स्व सहायता समूह को भेंट किया उद्योगपतियों किसानों एवं सशक्त महिलाओं से चर्चा की कलेक्टर अदिति गर्ग मुख्यमंत्री के साथ रही तथा आयोजन के सुचारू संचालन में सहभागिता का निर्वाह करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया भीषण गर्मी के मुद्दे नजर आयोजन स्थान पर शीतल पेय जल के व्यापक प्रबंध किए गए साथ ही पानी की बोछारे के भी प्रबंध किए गए थे इस आयोजन में प्रदेश भर के हजारों किसानों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमें महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनी रही कृषि उपज मंडी से लेकर 2 किलोमीटर की परिधि में यातायात का दवा बन रहा है भीषण गर्मी के बीच जन समुदाय को दो से तीन किलोमीटर पैदल भी चलना पड़ा *भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्थल पर स्थान न मिलने पर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया गया जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार पोरवाल ओम प्रकाश परमार पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल महामंत्री नटवर सिंह एवं पूर्व सरपंच तथा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह सिसोदिया सहित कई पदाधिकारी गण एवं जनपद सदस्य विष्णु पाटीदार इस विरोध में सम्मिलित थे।

विरोध की भनक लगते ही अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग की पहल पर अधिकारियों ने अतिरिक्त कुर्सियों का प्रबंध कर मामला शांति किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}