मांगमंदसौर जिलामल्हारगढ़

दीपावली त्योहार पर नगर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो

नगर में भारी वाहनों से कई बार लगता जाम, वहीं कृषि मंडी की बंपर आवक से बढ़ा आवागमन

पिपलिया मंडी। आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर नगर में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध किया जाना जनहित में अति आवश्यक हो गया है।नगर के मध्य में कृषि उपज मंडी स्थित होने एवं वर्तमान में मंडी में हजारों क्विंटल सोयाबीन, मूंगफली व अन्य जिंसों की बंपर आवक होने से नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

दिनभर भारी ट्रकों व ट्रालों का नगर के बीचों-बीच से आवागमन होने से मुख्य बाजार, बस स्टैंड व मंडी रोड पर घंटों जाम की स्थिति बन रही है।त्यौहार के चलते बाजार में आमजन की भीड़ भी बढ़ गई है, ऐसे में भारी वाहनों से दुर्घटना की आशंका के साथ ही आम नागरिक, स्कूली बच्चों व महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस प्रशासन जनहित में भारी वाहनों का नगर में प्रवेश सुबह 08 बजे से रात्रि 10 बजे तक पूर्णतः निषेध किया जाना चाहिए।साथ ही गुड़भेली- बरखेड़ा बायपास पर यातायात को डायवर्ट करने हेतु दोनों साइड जिम्मेदार पुलिस जवान की स्थायी ड्यूटी लगाई जानी चाहिए, ताकि भारी वाहन बायपास से ही निकाले जा सकें।त्योहार के समय में यह व्यवस्था लागू होने से नगर में सुगम यातायात रहेगा और आमजन को राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}