खेल-स्वास्थ्यमंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ में स्वामी विवेकानंद खेल भवन का भव्य शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ

सीतामऊ में स्वामी विवेकानंद खेल भवन का भव्य शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ

सीतामऊ नगर – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प अभियान आजादी शताब्दी महोत्सव (1947-2047) एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. श्री मोहन यादव के खेलों को बढ़ावा देने के संकल्प अभियान के अंतर्गत, सीतामऊ नगर में एक ऐतिहासिक पहल हुई, नगर के श्री राम विद्यालय खेल मैदान परिसर में स्वामी विवेकानंद खेल भवन कक्ष का भव्य शुभारंभ एवं नामकरण समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ,कार्यक्रम की मुख्य विशेषताए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: सीतामऊ स्वास्थ्य विभाग की डॉक्टर टीम द्वारा खेल खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के लिए निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया, डॉ. महेश नाडिया एवं उनकी टीम द्वारा सभी की स्वास्थ्य जाँच की गई, भव्य मैत्री प्रोत्साहन मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया विजेता टीम को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया, खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले खिलाड़ियों एवं कर्मचारियों को पुष्पमाला व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, नगर परिषद सीतामऊ द्वारा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई ।

इस अवसर पर मुख्य आतिथ्य नगर परिषद अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया, उपाध्यक्ष सुमित रावत, सकल जैन समाज अध्यक्ष अशोक जैन, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र राठौर, वरिष्ठ खिलाड़ी गोकुल पागानी, पार्षद राजेंद्र देतरिया, सभापति प्रतिनिधि विजय गिरोठिया, संपादक लक्ष्मीनारायण मांदलिया, महामंत्री घनश्याम राठौर, प्रशांत चतुर्वेदी, म.प्र. बास्केटबॉल कोच नरेंद्र सिंह सिसोदिया, समाजसेवी निलेश भार्गव, गौशाला अध्यक्ष संजय जाट, युवा मोर्चा से पर्व मराठा, रोहित द्विवेदी, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नगर विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य, सहित स्वच्छता प्रभारी राजेंद्र सिंह, खिलाड़ी सूरज चौहान, दीपक टांकवाल, दिलीप वर्मा, सुनील भंभोरिया, आदित्य सिंह चौहान, विरुबना धाराखेड़ी, आजम खान, रुद्रेश द्विवेदी, विश्वास जोशी, लखन त्रिवेदी, अभय गौड़, नरेंद्र सिंह, राहुल जाधव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, नागरिक व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों – “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” पर प्रकाश डाला तथा नई खेल भवन की सौगात के लिए खेल खिलाड़ियों एवं अभिनंदन क्लब सीतामऊ को बधाई दी गई,कार्यक्रम का संचालन खेल संयोजक एवं नप सभापति विवेक सोनगराद्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन खेल खिलाड़ी सुनील धानक एवं अभिनंदन खेल क्लब द्वारा आभार व्यक्त किया गया।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}