गरोठमंदसौर जिला

5,000 दीपों से जगमगाएगा भारत का मानचित्र, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम

विधायक सिसोदिया ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा

गरोठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्र में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित बर्डिया-अमरा टोल प्लाजा पर कल शाम 7 बजे करीब 5,000 दीपकों से भारत के नक्शे की आकर्षक आकृति तैयार कर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गरोठ विधायक चंदरसिंह सिसोदिया ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक सिसोदिया ने कार्यक्रम की तैयारियों, स्थल व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जानकारी ली तथा आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह चौहान, मंडल महामंत्री अनिल मेघवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।दीपों से साकार होने वाला भारत का मानचित्र कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित यह दीप प्रज्वलन कार्यक्रम क्षेत्र में देशभक्ति और उत्सव का संदेश देने वाला विशेष आयोजन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}