प्रतियोगितानई दिल्ली

तीज थाली सजाओ प्रतियोगिता में स्वाति, रोशनी, जयति और डॉ. उज्ज्वला ने बनाया रिकॉर्ड

तीज थाली सजाओ प्रतियोगिता में स्वाति, रोशनी, जयति और डॉ. उज्ज्वला ने बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली,

हरतालिका तीज २०२६ के अवसर पर चलो कुछ न्यारा करते हैं फाउंडेशन के सांस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित तीज पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता में स्वाति, रोशनी, जयति और डॉ. उज्ज्वला ने शानदार सहभागिता दर्ज कराते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी पारंपरिक सजावट और आकर्षक प्रस्तुति ने प्रतियोगिता में विशेष छाप छोड़ी।

प्रतियोगिता के दौरान स्वाति प्रजापति को ट्रेडिशनल तीज थाली अवार्ड २०२६, रोशनी पवार को ग्रैंड तीज थाली अवार्ड २०२६, जयति साहू को ब्यूटीफुल तीज थाली अवार्ड २०२६ तथा डॉ. उज्ज्वला भोंसले को डिवाइन तीज थाली अवार्ड २०२६ से सम्मानित किया गया।

संस्था की ओर से सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रीतेश तिवारी, उपाध्यक्ष नेहा प्रजापति तथा सांस्कृतिक विभाग की निर्देशिका डॉ. सरिता भवानी मालवीय ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}