मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 16 सितंबर 2026 बुधवार

सेवा संकल्प अभियान के संबंध में कलेक्टर ने बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश

मंदसौर 15 सितंबर 2026 / राज्य शासन के निर्देश अनुसार मंदसौर जिले में सेवा संकल्प अभियान 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने बैठक लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मंगलवार को कलेक्टर सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के प्रमुख 13 घटकों के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा की। इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने अभियान के संबंध में आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि शासन द्वारा जारी निर्देशों का सभी अधिकारी भली-भांति अध्ययन कर लेवे अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दिया दीप प्रज्वलन तथा शिवना नदी सफाई के संबंध में कार्रवाई हेतु एसडीएम शहर को निर्देशित किया। श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर प्रांगण तथा लोक में वृहद दीप प्रज्वलन के संबंध में जानकारी दी गई। 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत विषय पर स्कूल कॉलेज में बच्चों की चित्रकला रचनात्मक गतिविधियां प्रदर्शनी आयोजन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डीपीसी तथा पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के प्राचार्य को निर्देशित किया गया। जिले के चिन्हित आईकॉनिक स्थानों पर दीप प्रजवलन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सीईओ जिला पंचायत द्वारा बताया गया कि जिले में दीप प्रज्वलन के लिए नगर पालिकाओं नगर परिषद तथा ग्राम पंचायतों को निश्चित संख्या में दीपक उपलब्ध करवाए गए हैं जिनका वितरण जारी है। शासन द्वारा आयोजित वीसी में दिए गए निर्देशों के अनुरूप जिले के विकास खंडों में समन्वय बैठके आयोजित करने के निर्देश दिए गए। सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगर पालिका अधिकारियों को अपने स्तर पर भी नोडल अधिकारी बनाए जाने के लिए निर्देशित किया गया। आंगनबाड़ियों में रंगोली निर्माण के लिए महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। 17 सितंबर अभियान के प्रारंभ दिवस के आयोजनों के अलावा इसके पश्चात प्रत्येक दिवस आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में भी विस्तृत दिशा निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये। फोटो संलग्‍न

–00–

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने 93 आवेदकों की सुनवाई की

मंदसौर 15 सितंबर 2026 / मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान अपर कलेक्‍टर श्रीमती एकता जायसवाल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश जारी किए गए। जनसुनवाई के दौरान आए 93 आवेदनो के संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश जारी किए गए।

ग्राम देवरी निवासी गिरधारी ने राजस्‍व नक्‍शे में सी.सी. रोड़ बनवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर एसडीएम सितामऊ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बापबच्‍चा निवासी शंकरलाल ने नक्षे में बंटाकन करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर तहसिलदार सितामऊ को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। कांटिया निवासी दिपक ने संबल योजना का लाभ दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर सीईओ जनपद सितामऊ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। शेरगढ़ निवासी जीवन ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर तहसिलदार सितामऊ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साठखेड़ा निवासी रेखा ने फसल बर्बाद करने वालों पर कार्यवाही करने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर तहसिलदार गरोठ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में सी.सी. रोड़ बनवाने, बीमा राशी का भुगतान करवाने, आवासीय भूमि का पट्टा दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने, मुआवजा राशि दिलवाने, आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं भूमि स्‍वामी अधिकार पत्र दिलवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

–00–

मिशन वात्सल्य अंतर्गत हॉस्टल वार्डन का उन्मुखीकरण सत्र आयोजित

मंदसौर 15 सितंबर 2026 / कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर श्री अनुकूल जैन के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में छात्रावास के अधीक्षकों का मिशन वात्सल्य अंतर्गत उन्मुखीकरण सत्र आयोजित किया गया। आयोजन में आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती अंगूरबाला भगोरा एवं महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या द्वारा विस्तारपूर्वक अधीक्षकों को बाल संरक्षण एवं देखरेख के बारे में बताया गया। बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती पूजा परमार द्वारा लैंगिक शोषण से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के प्रावधानों को विस्तृत रूप में समझाया गया। 1098 चाईल्ड हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। प्रशासक वन स्टॉप सेंटर मंदसौर सुश्री रेखा चौहान द्वारा जेंडर पर जानकारी दी गई। उपस्थितजन के प्रश्नों का भी समाधान किया गया।

–00–

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027-28 कक्षा 9 वीं और 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर

मंदसौर 15 सितंबर 2026 / पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय लदुना जिला मन्दसौर के प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027-28 कक्षा 9 वीं और 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म ऑनलाईन के माध्यम से भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी।

कक्षा 9 वीं हेतु https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix तथा कक्षा 11 वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi वेबसाईट पर भरे जा सकते है। कक्षा 6 वीं में आवेदन भरने हेतु छात्र का जन्म दिनांक कक्षा नवी के लिए 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच और कक्षा ग्यारहवीं के लिए 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना चाहिए।

–00–

जिले में अब तक 726.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

मंदसौर 15 सितंबर 2026 / जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 726.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। 15 सितंबर की प्रात: 8 बजे समाप्‍त 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 29.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान भानपुरा में 12.0 मि.मी., भावगढ़ में 0 मि.मी., गरोठ में 15.0 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 145.0 मि.मी., संजीत में 13.0 मि.मी., धुंधड़का में 12.0 मि.मी., मंदसौर में 3.0 मि.मी., शामगढ़ में 21.0 मि.मी., कयामपुर में 39.0 मि.मी., सीतामऊ में 9.8 मि.मी. एवं सुवासरा में 56.2 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।

विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र भानपुरा में 756.6 मि.मी., भावगढ़ में 672.2 मि.मी., गरोठ में 795.4 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 852.0 मि.मी., संजीत में 494.0 मि.मी., धुधंड़का में 822.0 मि.मी., मंदसौर में 673.0 मि.मी., शामगढ़ में 797.8 मि.मी., कयामपुर में 695.5 मि.मी., सीतामऊ में 722.5 मि.मी. एवं सुवासरा में 785.1 मि.मी., औसत वर्षा दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध का जल स्‍तर अब तक 1301.41 फीट है।

–00–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}