मंदसौर जिलासीतामऊ

लदूना मेन रोड़ से रत्नागढ़ बालाजी तक का मार्ग 6 माह में ही हुआ खराब, साइडों और पुलिया के पास बैठ रहा रोड

मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान में घटिया निर्माण की शिकायत की, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया

सीतामऊ -लदूना हाइवे से रत्नागढ़ बालाजी मंदिर तक 204.95 लाख रुपये की लागत से बना डामरीकरण मार्ग निर्माण के महज 6 माह के अंदर ही खराब होने लगा है

उल्लेखनीय है सड़क किनारे की पट्टी पूरी तरह उखड़ रही है गिट्टी बाहर आ गई है और बीच में दरारें पड़ गई हैं पुलिया और साइडों के पास सड़क धंसने और बैठने की स्थिति बन रही है ग्रामीणों ने बताया कि करोड़ों रुपयों की लागत से बनी इस सड़क के इतनी जल्दी खराब होने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं जबकि इस रोड़ पर कोई भारी वाहन भी नहीं निकलते हे इस रोड़ पर सीएम राइज सांदीपनी विद्यालय की बसे एवं बालाजी मंदिर तक जाने वाले भक्तगण जो बाइक एवं कार से जाते रहते हे फिर भी रोड़ समय से पहले रोड़ खराब हो जाना कई न कई विभाग के बाधिकारी एवं इंजिनियर ठेकेदार की मिली भगत की बु आ रही है है.! जबकि अभी तक ऐसी भारी बारिश भी नहीं हुई रोड़ के बनने के बाद फिर भी रोड़ की साइडों एवं पुलिया के यहां मिट्टी धसने लगी सड़क जबकि रोड़ पर जल भराव जैसी कोई स्थिति भी नहीं बनती है

क्षेत्र के लोगों ने संबंधित विभाग और ठेकेदार के खिलाफ जांच कर जल्द मरम्मत की मांग की है वही इस घटिया निर्माण को लेकर पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अशोक आसलिया द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन संवाद के दौरान ग्राम पंचायत खेड़ा में मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान संवाद में कलेक्टर दियावंक सिंह को सबुत के साथ एक शिकायत की थी जिसको 22 दिन होने आए शिकायत की लेकिन अभी तक संबंधित विभाग के इंजीनियर अधिकारी नहीं आए शायद ठंडे बस्ते में चली गई है शिकायत क्या ये जन संवाद एक दिखावा तो नहीं जो शिकायते हुई थी उन शिकायतों का अभी तक किसका निराकरण हुआ है वो जनता के सामने बताए तभी तो इस जन संवाद का सही मायना होगा इस मामले में कलेक्टर दियावंक सिंह क्या संबंधीत अधिकारी के उपर एक्शन लेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}