मंदसौर जिला

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत भैंसोदा में शिविर संपन्न

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत भैंसोदा में शिविर संपन्न

भैंसौदा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 11 सितंबर 2026 को कार्यालय नगर परिषद भैंसोदा परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए नागरिकों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महोदय श्री राहुल चौहान की उपस्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निराकरण किया गया।

शिविर के दौरान नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा पात्र आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आमजन को राहत प्रदान की गई। इस अवसर पर भानपुरा तहसीलदार श्री मुकेश निगम नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री अजय जी पौराणिक, उपाध्यक्ष श्री अर्जुन जी शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चुन्नीलाल जूनवाल,राजस्व निरीक्षक सत्यनारायण चंदेल,हल्का पटवारी श्री अरुण पाटीदार सहित जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आदि नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}