शामगढ़मंदसौर जिलाराजनीति

विधायक सिसोदिया के अतिथि में मेलखेड़ा मंडल की कार्यशाला संपन्न

मंडल अध्यक्ष पहाड़िया के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया मंथन

मेलखेड़ा।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गरोठ-भानपुरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जा रही मंडल स्तरीय कार्यशालाओं के क्रम में मेलखेड़ा मंडल की कार्यशाला मेलखेड़ा में विधायक चंदरसिंह सिसोदिया की गरिमामयी उपस्थिति एवं मेलखेड़ा मंडल अध्यक्ष महेंद्र पहाड़िया के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई।कार्यशाला में आगामी एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की विस्तृत कार्ययोजना पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तारपूर्वक मंथन किया गया। अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित करने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव साझा किए गए।

विधायक चंदरसिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के सेवा कार्यों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर जनसेवा की भावना को और मजबूत करना है।

कार्यशाला में मंडल प्रभारी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मंदसौर नरेश चंदवानी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र पहाड़िया, मंडल सह प्रभारी राहुल मुजावदिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मतवाला, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजमल सुरावत, महिला जिला मंत्री हेमलता गोड़, मंडल महामंत्री लक्ष्मण सिंह परिहार, मंडल महामंत्री नारायण सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह, बंसीलाल काला, रौनक मुजावदिया, विधानसभा मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश सोनी, मंडल मंत्री बबलू दायमा, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रधान सिंह पडिहार, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश मालवीय सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}