उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हेलीकॉप्टर से पहुंचे खाचरौद चिरोला घाट आश्रम में गूंजा ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः का संदेश ।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हेलीकॉप्टर से पहुंचे खाचरौद
चिरोला घाट आश्रम में गूंजा ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः का संदेश ।

असलम खान – संस्कार दर्शन न्यूज, खाचरौद जिला उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भगवान शिव का पुष्प एवं दुग्धाभिषेक कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया, रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

खाचरौद। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हेलीकॉप्टर से उज्जैन जिले के खाचरौद पहुंचे
खाचरौद से अपनी गाड़ियों के काफिले के साथ प्रसिद्ध चिरोला घाट आश्रम पहुंचे आश्रम पहुंचकर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच भगवान शिव का विधि-विधान से पुष्पाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया गया। भगवान शिव की आराधना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं सर्वांगीण कल्याण की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर आश्रम में विराजमान पूज्य स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज को नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान क्षेत्र में सुख-शांति और प्रदेश की उन्नति की कामना करते हुए ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः अर्थात सभी सुखी हों, सभी निरोग रहें और सभी का कल्याण हो—का पवित्र संदेश दिया गया।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह के इस पर्व को आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}