मंदसौर की बेटी मान्यता वप्ता बनीं “मिस एमपी”

मंदसौर की बेटी मान्यता वप्ता बनीं “मिस एमपी”
इंदौर में आयोजित एमपी मिस एंड मिसेज कॉन्टेस्ट में मंदसौर की बेटी मान्यता वप्ता ने शानदार सफलता हासिल करते हुए “मिस एमपी” का खिताब अपने नाम किया। यह आयोजन माय सिटी इवेंट इंडिया कॉर्पोरेशन द्वारा 6, 7 एवं 8 मई को आयोजित किया गया था, जिसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आई प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मंदसौर के यश नगर निवासी एवं समाजसेवी डॉ. गौतम वप्ता की सुपुत्री मान्यता वप्ता ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व एवं आकर्षक प्रस्तुति के बल पर यह प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से पूरे मंदसौर जिले में हर्ष का वातावरण है। परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
मान्यता वप्ता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं मार्गदर्शकों को दिया। प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की निर्णायकों एवं उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।
जिला सेन समाज, मंदसौर की ओर से मान्यता वप्ता एवं उनके माता-पिता को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि मान्यता भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करें तथा अपने परिवार, समाज, मंदसौर जिले एवं मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर गौरवान्वित करती रहें।



