मंदसौर जिलासीतामऊ

छोटी काशी में निकली भोलेनाथ की भव्य शाही सवारी, भगवान नीलकंठेश्वर महादेव को पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

छोटी काशी में निकली भोलेनाथ की भव्य शाही सवारी, भगवान नीलकंठेश्वर महादेव को पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

सीतामऊ। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध नगर में सावन माह के अंतिम सोमवार पर ऐतिहासिक भोलेनाथ की शाही सवारी निकली जो तालाब चौक से प्रारंभ होकर नगर की आराध्य देवी मां मोड़ी माताजी मंदिर पर पहुंची जहां से भोलेनाथ की शाही सवारी प्रारंभ हुई जो नगर के तीनों प्रमुख महादेव मंदिरों की यह संयुक्त शाही सवारी परम्परा अनुसार बड़े ही धूमधाम से निकली शाही सवारी का शुभारंभ होते ही नगर में हर-हर महादेव के जयकारे से नगर गूंजयमान हो उठा।

थाना पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर शाही सवारी जब तालाब चौक से प्रारंभ होने से पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

तत्पश्चात सवारी के साथ चल रहे अखाड़े के पहलवानों द्वारा छोटे छोटे बच्चे बच्चियों ने मल्लखंभ पर हैरतअंगेज करतब दिखाए गए जिसे देखने के नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया सभापति विवेक सोनगरा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे मल्लखंभ पर हवा में संतुलन बनाते हुए छोटे बच्चे द्वारा करतब दिखाता हुआ नजर आया भोलेनाथ की शाही सवारी के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह शाही सवारी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया एवं भक्तजनों द्वारा जगह जगह साबूदाने की खीर की व्यवस्था कर धर्म लाभ उठाया कई भक्तों ने साबूदाने की खीर गृहण की तथा नगर में शाही सवारी के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}