श्री कल्लाजी राठौड़ का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, 19 को विशाल शोभायात्रा

श्री कल्लाजी राठौड़ का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, 19 को विशाल शोभायात्रा
मल्हारगढ़। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री कल्लाजी राठौड़ का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में 19 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे काली कल्याण धाम स्टेशन रोड से विशाल शोभायात्रा ढोल- ढमाको बैंड बाजों, अखाड़ों के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जाएगी। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण साउथ की झांकी, इंदौर की झांकी, उज्जैन के डमरु ढोल ,नगाड़े ,ताशे, उज्जैन से बाबा महाकाल का स्वरूप, उज्जैन के कड़ाबंद (बंदूक), प्रभु श्री राम संग कपी हनुमान, जय भवानी ग्रुप के 11 ढोल सहित राजसमंद (पामणा बैंड) रहेंगे। शोभायात्रा का नगर की अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई वार्ड क्रमांक 8 काली कल्याण धाम गणेश मार्ग पर पहुंचेगी जहां शोभायात्रा का समापन होगा। दिनांक 20 अगस्त को श्री कल्लाजी राठौड़ के जन्मोत्सव पर काली कल्याण धाम वार्ड क्रमांक 8 गणेश मार्ग पर सायंकाल 6:00 बजे ढोल -ढमाको एवं भव्य आतिशबाजी के साथ महाआरती होगी उसके पश्चात महाप्रसादी वितरित की जाएगी। इसी दिन रात्रि 7:30 बजे राजस्थान के मशहूर गायक भगवत सुथार, कुंज म्यूजिकल ग्रुप कोशीवाडा ( राज.) एवं विष्णु परिहार मंदसौर भजनों की प्रस्तुति देंगे। काली कल्याण धाम समिति के गादीपति संजय राठौड़ एवं सदस्यगण पदाधिकारीगणो ने समस्त नगर एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनावे।
–00–



