
ताल में जयकारों के साथ निकली तिरंगा रैली
ताल।नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।इसमें नगर के सभी विद्यालयों के विद्यार्थी सम्मिलित हुए।रैली कृषि उपज मंडी से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, अस्पताल रोड, चंद्रशेखर आजाद मार्ग, मुखर्जी चौक, सदर बाजार, राणा प्रताप मार्ग, बालाजी का बाग, राजेंद्र मार्ग होते हुए वापस कृषि उपज मंडी समिति में आकर समाप्त हुई। रैली में विद्यार्थी अनुशासित तरीके से देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे ।सभी विद्यार्थियों ने हाथ में तिरंगा थाम रखा था।
रैली के शुभारंभ के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व )विवेक सोनकर, नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार, मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़, सभापति गुड्डू खान, गोवर्धन पोरवाल,अनिल परमार पार्षददिनेश माली, पंकज शुक्ला ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरव शर्मा ,प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा, प्रमोद भट्ट, सत्यनारायण राठौड़ ,वीरेंद्र सिंह सिसोदिया एवं बड़ी संख्या में शिक्षक एवं आम नागरिक उपस्थित थे।


