सांदीपनी विद्यालय नांदवेल मुख्य मार्ग पर खोले जाने को लेकर श्रीमती टांक ने दिया उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा व मंत्रियों को पत्र

सांदीपनी विद्यालय नांदवेल मुख्य मार्ग पर खोले जाने को लेकर श्रीमती टांक ने दिया उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा व मंत्रियों को पत्र
दलौदा। महर्षि सांदीपनी विद्यालय निम्बोद क्षेत्र के ग्राम खजुरिया सारंग पंचायत के अंतर्गत नांदवेल मुख्य मार्ग स्थित शासकीय भूमि पर खोले जाने को लेकर मंदसौर जनपद पंचायत जनपद सदस्य श्रीमती अर्चना बाबुलाल टांक ने 11 अगस्त मंगलवार को भोपाल जाकर निम्बोद क्षेत्र की 35 ग्राम पंचायतों कि अनुमति के साथ सांदीपनी विद्यालय को लेकर चर्चा कर व मांग पत्र उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व मंदसौर प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया व शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह को सांदीपनी विद्यालय के विषय में अवगत कराया अवगत कराया गया। दिए आवेदन में कहा कि ग्राम खजुरिया सारंग, निम्बोद, देहरी, पटेला, सरसोद, बनी, बालोदिया गुराडिया स्याह, पलासिया, नान्दवेल, बेपुर, धंधोड़ा, भावगड, गरोड़ा, मजेसरा, दलोदा सगरा, चांदाखेड़ी, खोडाना, लासुडीया इला, सग्वाली, कचनारा, अक्या उमहेडा, रिछा लालमुहा सहित लगभग 35 ग्रामों के विद्यार्थियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली शैक्षिक सुविधा की आवश्यकता है ग्राम खजुरिया सारंग में स्थित भूमि सर्वे नंबर 73/2 रकबा 11.500 हेक्टेयर भूमि शासकीय का नंबर निम्बोद से बेहपुर प्रधानमंत्री सड़क पर स्थित है उक्त स्थल पर यदि सांदीपनि विद्यालय की स्थापना की जाती है तो सभी 35 ग्राम की जनता में उत्साह होकर लाभान्वित होंगे।



