नीमच

नरसिंहपुरा में उत्साह के साथ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ

नरसिंहपुरा में उत्साह के साथ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ

सावन 12 अगस्त 2026 मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार, आज बुधवार को नवाकुर सस्था व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नरसिहपुरा के तत्वावधान में स्थानीय चोराया से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों और समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

तिरंगा अभियान और उसके महत्व पर चर्चा इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहअभियान केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि देश के प्रति हमारी निष्ठा, एकता और अखंडता का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने से न केवल देशभक्ति की भावना जागृत होती है, बल्कि यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और उनके संघर्षों की याद भी दिलाता है। यह अभियान नई पीढ़ी को देशप्रेम के रंग में रंगने और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का एक बेहतरीन माध्यम है। इस अवसर नवांकुर संस्था के सचिव विकास शर्मा अध्यक्ष लाल सिंह रावत उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}