टी.बी. मुक्त भारत अभियान: NCC छात्रों को क्षय रोग के कारण और रोकथाम को लेकर जानकारी दी गई

टी.बी. मुक्त भारत अभियान: NCC छात्रों को क्षय रोग के कारण और रोकथाम को लेकर जानकारी दी गई
सीतामऊ । NCC ग्रुप हेडक्वाटर इन्दौर के निर्देशानुसार 5 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी मंदसौर के कमान अधिकारी कर्नल सुनील चिकोरड़े के नेतृत्व में श्रीराम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतामऊ( ट्रुप नंबर 187) में 10 अगस्त 2026 को “टी.बी. मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत NCC के छात्र सैनिकों के लिए व्याख्यान का आयोजन किया । जिसमें संस्था के प्राचार्य श्री रंजन कुमार पाण्डेय और वरिष्ठ शिक्षक श्री राजीव त्रिपाठी द्वारा क्षय रोग के कारण और रोकथाम के बारे में छात्र सैनिकों को जानकारी दी गई। इसके पश्चात् छात्र सैनिकों को शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर श्रीराम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रंजन कुमार पांडे वरिष्ठ शिक्षक राजीव त्रिपाठी एवं एनसीसी अधिकारी शैलेंद्र जैन उपस्थित थे ।



