मंदसौरमंदसौर जिला

माध्यमिक विद्यलाय धुंधडका में सेवा निवृती समारोह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

माध्यमिक विद्यलाय धुंधडका में सेवा निवृती समारोह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

मंदसौर। शासकीय माध्यमिक विद्यालय धुंधडका के सहा.शिक्षक गणेशराम गौवरी द्वारा 40 वर्ष से अधिक शासकीय सेवा में रहते हुए शिक्षकीय कार्य किया। 32 वर्ष से अधिक धुंधड़का में सेवा प्रदान की। विदाई समारोह में अध्यक्षता पुर्व जनपद सदस्य एवं सरपंच प्रतिनिधि अनिता कुंवर सिसौदिया, मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य गोविन्दराम सुहिल, विशेष अतिथि बंसतीलाल जैन पुर्व अध्यक्ष अखिलेशानंद ंगौशाला धुधड़का तथा जितेन्द्र सोनी समाजसेवी धुंधड़का, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष भगवानलाल डिडोरीया के आथित्य में संपन्न हुआ। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा माता सरसवती का पुजन किया गयां तथा कक्षा 8 की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर श्रीमती सिसौदिया ने कहा कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति से जीवित सम्पर्क एवं शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासित एवं नियमितता श्री गणेशराम गौवरी सर की पहचान हैं। आपके द्वारा दि गई शैक्षणिक सेवाएं सदा स्मृणीय रहेंगी। प्राचार्य गोविंद राम सुहिल ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है एक शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता होता है 32 वर्ष की सेवाएं धुध्ंाड़का के लिये मिसाल है। बंसतिलाल जैन ने कहा कि समाज सेवा से जुड़कर समाज एवं राष्ट्र सेवा करते रहे क्योंकि शिक्षक कभी रिटायर्ड नही होता सदैव कर्मशील रहता है। जितेन्द्र सोनी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दि। पुर्व प्राचार्य अमृतराम मालवीय ने सामाजिक कार्य से जुड़कर निःशुल्क शिक्षा देने पर बल दिया। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री डिडोरीया ने कहा कि गणेशराम गौवरी श्रेृष्ठ शिखक हैं। तीन पीढ़ियों का निर्माण कर शिक्षा में महत्वी भूमिका निभाई है। अंत में सेवानिवृत शिक्षक गणेशराम गोवरी ने कहा कि शिक्षक वह दिपक है जो स्वयं प्रकाशित होकर औरो को प्रकाश देता है 40 वर्ष की सेवा में 32 वर्ष धुंधड़का में सेवा देना मेरें लिये सौभाग्य का विषय है। आपके द्वारा सम्मान के लिये आभार प्रकट करता हूूू। पुर्व में संकुल प्राचार्य तथा प्रधनाध्यापक द्वारा अभिनन्दन पत्र भेंट किया गया। सेवा निवृत शिक्षक गणेश राम गोवरी तथा श्रीमति निर्मला गोवरी द्वारा समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्याालय के छात्र छात्राओं को शेक्षणिक सामग्री वितरीत कि गई, इस कार्यक्रम के पश्चात सहभोज हुआ। इस अवसर पर संकुल केन्द्र के शिक्षक राजाराम सालित्रा, सरिता जोशी, लखन राठौर,रेखा धाकड़, विनोद पाटीदार, मनीष पारिख सर, सुरेश भेंसावल, सपना भंण्डारी, रेखा राजपुत, श्रीमति राधा रोशन, अनिता जोशी, ईश्वरलाल बामनिया जनशिक्षक, पुनमचंद राठौर, नाथुलाल पाटीदार, श्रवणसिंह सिसेदिया, कमलेश धनगर, नन्दकिशोर मेहता, अशोक देवड़ा, दशरथ बंबई, बालमुकंद गौराना, रामचन्द्र राठौर, तथा समस्त आगंनवाड़ी कार्यक्रता आशा उषा कार्यक्रता ग्रामवासी, परिवारजन, पालकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक मनीष परिख सर एवं संचालन विनोद पाटीदार एवं आभार राजाराम सालित्रा प्रधानाध्यक्ष द्वारा माना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}