मल्हारगढ़मंदसौर जिला
12 अगस्त को श्री चैतन्य बागेश्वर बालाजी धाम परिसर में पिपलिया में महा आरती एवं भंडारे का आयोजन

12 अगस्त को श्री चैतन्य बागेश्वर बालाजी धाम परिसर में पिपलिया में महा आरती एवं भंडारे का आयोजन
पिपलिया मंडी ।हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर श्री चैतन्य बागेश्वर धाम कॉलेज वाले बालाजी मंदिर परिसर में 12 अगस्त को विशाल भंडारे महाप्रसादी का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।
हरियाली अमावस्या का पर्व धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर भगवान बालाजी का विशेष श्रृंगार, पूजन- महा आरती आरती एवं मंदिर समिति एवं भक्तगण गणों के सहयोग से 12 अगस्त को विशाल भंडारा आयोजन श्री चैतन्य बागेश्वर धाम कॉलेज वाले बालाजी मंदिर पिपलिया मंडी में किया जाएगा। जिसमें आप सभी भक्तजन सादर आमंत्रित हैं।
श्री चैतन्य बागेश्वर धाम मंदिर समिति पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि तन, मन और धन से सहयोग कर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें और धर्म लाभ प्राप्त करें।



