राजनीति या कूटनीति: पति भाजपा में पत्नी को कांग्रेस ने बना दिया महिला विंग का ग्रामीण जिलाध्यक्ष

राजनीति या कूटनीति: पति भाजपा में पत्नी को कांग्रेस ने बना दिया महिला विंग का ग्रामीण जिलाध्यक्ष

रीवा। मंगलवार को हुए महिला कांग्रेस संगठन विस्तार में विशेष रूप से रीवा जिले पर फोकस करते हुए। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया द्वारा महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई। जिसमें सबसे चौंकाने वाला नाम रीवा ग्रामीण जिला अध्यक्ष का सामने है।
जिस पर चर्चाएं बुधवार को पूरे शहर में होती रही। भाजपा की तरह कांग्रेस पार्टी में भी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का दबदबा बरकरार है। तभी तो महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम श्री शुक्ल के अति करीबी माने जाने वाले राहुल मिश्रा की पत्नी विजयलक्ष्मी मिश्रा को जिला महिला ग्रामीण कांग्रेस की कमान सौंपी।
इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में महिला कांग्रेस को अब कितनी मजबूती मिलेगी? इससे पहले की बात करें तो महिला कांग्रेस ग्रामीण की अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह को बनाया गया था जिनके कार्यकाल में जनहित से जुड़े बहुत सारे आंदोलन- प्रदर्शन रीवा जिले से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर हुए थे। अब नए जिला अध्यक्ष की घोषणा होते ही रीवा जिले में ग्रामीण कांग्रेस विरोधी ईश्वर अभी से उभरने लगे हैं। इसके बावजूद भी प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष कोई असर नहीं हो रहा है।
उनकी नीति अनुसार ऐसी महिलाओं को शीर्ष की जवाबदेही सोपी जा रही है जिनका कहीं ना कहीं से भारतीय जनता पार्टी से नाता रहा। पार्टी सूत्रों की माने तो प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के ऐसे क्रियाकलापों के चलते पूरी कांग्रेस मैं गुटबाजी उभर सकती है। जबकि संगठन का उद्देश्य सभी को एक साथ एक बैनर तले जोड़कर रखने का दायित्व होता है।
इसके विपरीत कांग्रेस में तो अभी से गुटबाजी के स्वर उभरने शुरू हो चुके हैं जिसका आने वाले समय में कांग्रेस को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है ? क्योंकि पार्टी के प्रति समर्पित महिला कांग्रेस में काम करने वाली नेत्रियों को किनारे लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
रीवा में भाजपा नेता की पत्नी को जिला अध्यक्ष बनाने की चर्चा जोरों पर की जा रही है। वहीं तरह-तरह की चर्चाएं आम बात हो गई है कांग्रेस पार्टी का संगठन काफी कमजोर हो रहा है, जो मूल कांग्रेसियों के परिवार रहे। उन्हें हटाने का कार्य किया जा रहा है आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा?



