नीमचमध्यप्रदेश

मनासा विधानसभा में खेतों की फेंसिंग में करंट छोड़ने का मामला उठा, भाजपा नेता ने कार्रवाई की मांग की

मनासा

मनासा विधानसभा क्षेत्र में खेतों की सुरक्षा के नाम पर फेंसिंग के लोहे के तारों में अवैध रूप से बिजली का करंट छोड़ने के आरोपों को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। इस मुद्दे पर भाजपा नेता दिनेश राठौर ने बिजली विभाग एवं प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
दिनेश राठौर ने कहा कि खेतों की फेंसिंग में करंट प्रवाहित करना न केवल नियमों के विरुद्ध है, बल्कि इससे राहगीरों, बच्चों और मवेशियों की जान को भी गंभीर खतरा पैदा हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाओं के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई व्यक्ति फेंसिंग में करंट छोड़ता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जाती। उनका कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

*राठौर ने प्रशासन से मांग की कि:*

खेतों की फेंसिंग में अवैध रूप से छोड़े जा रहे बिजली करंट की तत्काल जांच कराई जाए।
दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।
बिजली वितरण विभाग विशेष अभियान चलाकर ऐसे मामलों की रोकथाम सुनिश्चित करे।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को इस तरह के खतरनाक एवं अवैध कृत्य के प्रति जागरूक किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासियों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}