मंदसौरमध्यप्रदेश
नीमा समाज ने ओबीसी जाति प्रमाण-पत्र एवं धर्मशाला हेतु भूमि आवंटन की कलेक्टर से की मांग

मंदसौर। नीमा समाज, मंदसौर के अध्यक्ष निलेश डोसी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय, मंदसौर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दो महत्वपूर्ण मांगों को लेकर आवेदन (ज्ञापन) सौंपा।
प्रथम ज्ञापन में मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार नीमा (नेमा) समाज की उपजाति ‘‘भटियारा’’ के सभी पात्र समाजजनों को शीघ्र ओबीसी जाति प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु प्रशासन से त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।
साथ ही समाज के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए नीमा (नेमा) समाज की धर्मशाला एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु मंदसौर नगर में उपयुक्त शासकीय भूमि आवंटित किए जाने की मांग की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष निलेश डोसी ने कहा कि दोनों मांगें समाज के विकास, अधिकार एवं भविष्य से जुड़ी हुई हैं। शासन के आदेशों के अनुरूप पात्र समाजजनों को शीघ्र ओबीसी जाति प्रमाण-पत्र जारी किए जाएं तथा समाज की लंबे समय से चली आ रही धर्मशाला हेतु भूमि आवंटन की मांग पर भी सकारात्मक निर्णय लिया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। समाज ने जिला प्रशासन से दोनों विषयों पर त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की।