सेवामंदसौरमध्यप्रदेश
सावन में शिवना घाटों को साफ व स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी – विधायक विपिन जैन

नदी से एक ट्रॉली कचरा व गाजर घांस हटाई गई
मंदसौर । सावन के महीने में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने व शिवना नदी में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं आ रहे हे उसको देखते हुए श्रमदानियों द्वारा रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान के 136वें दिन घाटों की विशेष सफाई की गई । अभियान के तहत नदी से एक ट्रॉली प्लास्टिक कचरा व गाजर घास निकालकर घाटों को स्वच्छ बनाया गया ।रविवार सुबह 7 बजे विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में समाजसेवियों, युवाओं, महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के निकट शिवना घाटों पर श्रमदान किया । श्रमदानियों ने घाटों को पानी से साफ किया गया । वही वर्षा के दौरान बहकर आई जलकुंभी हटाई तथा नदी किनारे फैली गाजर घास, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट को साफ किया। इससे घाटों का वातावरण पहले की तुलना में अधिक स्वच्छ और आकर्षक दिखाई दिया।
इस अवसर पर विधायक विपिन जैन ने कहा कि सावन माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना के लिए शिवना घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में घाटों की स्वच्छता बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है । उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नदी में कचरा न डालें और शिवना को स्वच्छ, सुंदर एवं निर्मल बनाए रखने में अपना सहयोग दें। साथ ही प्रत्येक रविवार सुबह 7 से 9 बजे तक आयोजित होने वाले शिवना शुद्धिकरण अभियान में अधिक से अधिक लोगों से श्रमदान करने का आह्वान किया।
अभियान में विधायक विपिन जैन के साथ समाजसेवी रमेश सोनी, भंवरलाल प्रजापत, हेमराज खाबिया, बालकृष्ण दवे, शांतिलाल मेमावत, पंकज जैन, कैलाश कुमावत (अमलावद), गणेशराम मालवीय, ईश्वरलाल मालवीय एवं रामप्रसाद मालवीय (सगरा, दलौदा), महिला प्रतिनिधि रफत पयामी, इष्टा भाचावत, राखी सत्रावाला तथा कांग्रेसजनों में राजेंद्र सेठिया, राजनारायण लाड़, विकास दशोरा, विश्वास दुबे, संजय नाहर, सुभाष जैन, अजय सोनी, महेश गुप्ता, राकेश सेन, जयेश पालीवाल, अकरम खान, आमीन खान, गणपत कुमावत, संजय बारोट, नितनेश बसेर, राजेश चौधरी, ऋषिराज लाड़, प्रिंस सत्रावाला सहित बड़ी संख्या में श्रमदानी उपस्थित रहे ।



