मंदसौर जिलासीतामऊ

खजूरी मांडा के ग्रामीणों का कयामपुर MPEB ग्रिड पर धरना-प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर बदलने के आश्वासन के बाद हुआ समाप्त

खजूरी मांडा के ग्रामीणों का कयामपुर MPEB ग्रिड पर धरना-प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर बदलने के आश्वासन के बाद हुआ समाप्त

कयामपुर । लगातार बिजली कटौती एवं ट्रांसफार्मर जल जाने से परेशान *खजूरी मांडा* के ग्रामीणों ने रविवार रात 9 बजे कयामपुर MPEB ग्रिड पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।

ग्रामीणों का कहना था कि जब तक गांव में अधिक क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाएगा तथा विभाग के जिम्मेदार सुपरवाइजर मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे, तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और लगातार नारेबाजी करते रहे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग के सुपरवाइजर ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की। विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव के लिए 63 KVA क्षमता का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही बिजली विभाग के कर्मचारी भी ग्रामीणों के साथ मौके पर रवाना हुए, ताकि ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल की जा सके।_

बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई और समस्या के समाधान के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया तथा बिजली विभाग का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ कांग्रेस विनोद मंडलोई ज़ी ,युवा नेता पंकज कटारिया ज़ी ,कयामपुर नगर अध्यक्ष कय्यूम कुरैशी, ब्लॉक अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष मुबारिक हुसैन मंसुरी,शाहिद नूर कुरैशी* सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}