पर्यावरणमंदसौर जिलासुवासरा

उड़ान एकेडमी, सुवासरा में ग्रीन डे की धूम, पौधारोपण और ‘सेव नेचर’ डांस प्रतियोगिता ने मोहा सभी का मन

उड़ान एकेडमी, सुवासरा में ग्रीन डे की धूम, पौधारोपण और ‘सेव नेचर’ डांस प्रतियोगिता ने मोहा सभी का मन

✍️पंकज बैरागी

सुवासरा। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से UDAAN ACADEMY, SUWASRA में शनिवार को ग्रीन डे बड़े ही उत्साह, उमंग और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की हरियाली थीम से सजी मनमोहक प्रस्तुतियों से जीवंत हो उठा।

ग्रीन डे के अवसर पर सभी छात्र-छात्राएँ आकर्षक ग्रीन ड्रेस कोड में विद्यालय पहुँचे तथा अपने साथ विभिन्न प्रकार के ग्रीन फूड लेकर आए। बच्चों ने पौष्टिक एवं संतुलित आहार के महत्व को भी रोचक तरीके से प्रस्तुत किया।

विद्यालय की Activity Head ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना विकसित करना है। इसी क्रम में विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी ने एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया तथा सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “सेव नेचर” (Save Nature) विषय पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता रही। विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक एवं संदेशपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने बच्चों के उत्साह, रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का उत्साह देखते ही बनता था और विद्यालय परिसर हरियाली, उल्लास एवं सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}