खेल-स्वास्थ्यमंदसौर जिलामल्हारगढ़

बीजेएस साइंस एकेडमी संजीत के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता मे हुआ चयन 

ब्लाक स्तरीय खो- खो प्रतियोगिता का पिपलिया मंडी में हुआ आयोजन

संजीत: पिपलियामंडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खो-खो खेल प्रतियोगिता मे बी.जे.एस. साइंस एकेडमी स्कूल संजीत से अंडर-14 (सब जूनियर) बालक ओर बालिका की टीम खो-खो प्रतियोगिता में भाग लिया।

जिसमें उनका प्रदर्शन अच्छा रहा ओर बालिका खो- खो टीम से जिला स्तर के लिए तीन बालिकाओं का चयन हुआ। विद्यालय की छात्रा शिवानी योगी, हनी डांगी और सौम्या तिवारी वही बालक खो – खो टीम से भी तीन बालकों का चयन हुआ जिसमें यश डांगी, इशू डांगी और अनुज दुबे चयनित हुए‌। पढ़ाई के साथ-साथ खेलो में भी रुची रखने और अव्वल आए इन सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार और पालकगणो ने बधाई शुभकामनाए दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}