नीमचमध्यप्रदेश
शारदा विद्या निकेतन विद्यालय में विद्यारंभ संस्कार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न
मनासा

*डॉ बबलु चौधरी*
ग्राम भाटखेड़ी के शारदा विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
में विद्यारंभ संस्कार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजेश पाटीदार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाटखेड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच मनोज पुरोहित, शल कारपेंटर, सुनील कारपेंटर, गायत्री परिवार के महेश धनोतिया एवं विवेक अडावदिया शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं देव पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया तथा सामूहिक जन्मोत्सव भी मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी साइकिल भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका आस्था धनोतिया एवं भावना गांधी ने प्रभावी ढंग से किया। अंत में विद्यालय के डायरेक्टर रामचंद्र पाटीदार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।



