मिसाल : शूटिंग प्रतियोगिता में दादा पोते ने पाई सफलता

मिसाल : शूटिंग प्रतियोगिता में दादा पोते ने पाई सफलता
- 65 वर्षीय क्रिस्टोफर ग्रैंडी और 14 वर्षीय केनीथ ग्रैंडी ने शूटिंग प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- तीन पीढ़ियों से शूटिंग में बुलंद है ग्रैंडी परिवार की परंपरा
मंदसौर। प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 16वीं स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में मंदसौर के ग्रैंडी परिवार ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए जिले का नाम रोशन किया। परिवार के 65 वर्षीय क्रिस्टोफर ग्रैंडी ने डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की, वहीं मात्र 14 वर्षीय केनीथ ग्रैंडी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्री-नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
दोनों खिलाड़ियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय राष्ट्रीय शूटर एवं आईएसएसएफ सर्टिफाइड कोच स्टेनली ग्रैंडी के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण को दिया। ग्रैंडी परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से शूटिंग खेल की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। इस उपलब्धि पर शूटिंग जगत एवं खेल प्रेमियों ने क्रिस्टोफर ग्रैंडी दादा और पोते केनीथ ग्रैंडी और उनके कोच क्रिस्टोफर ग्रैंडी के पुत्र और केनीथ ग्रैंडी पिता एं पूर्व नेशनल शूटर स्टेनली ग्रैंडी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। यह सफलता मंदसौर जिले के उभरते शूटिंग खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।



