अफीम तस्करी में जीआरपी के पूर्व थाना प्रभारी गिरफ्तार

आरोपी के खुलासे के बाद जीरण पुलिस की कार्रवाई, कोर्ट ले जाते समय बोले- “मुझे झूठा फंसाया गया है”
नीमच। अफीम तस्करी के मामले में जीरण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीमच के पूर्व जीआरपी थाना प्रभारी एवं वर्तमान में शामगढ़ जीआरपी थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) कन्हैयालाल भाटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले जीरण पुलिस ने मंगलसिंह नामक आरोपी को करीब डेढ़ किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसे यह अफीम जीआरपी में पदस्थ एएसआई कन्हैयालाल भाटी से मिली थी। आरोपी के इस कथित खुलासे के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर एएसआई भाटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
नीमच में शामगढ़ grp थाना प्रभारी ने कोर्ट में पेश होने के पूर्व मीडिया से कहा कि शामगढ़ थाना प्रभारी ने मुझे फसाया है… मैंने कोई अफीम नहीं दी है



