अपराधमध्यप्रदेशरतलाम

आउटसोर्स कर्मचारी ने 40 लोगों के ठगे 85 लाख:ठगी में यूको बैंक का पूर्व मैनेजर भी शामिल

आउटसोर्स कर्मचारी ने 40 लोगों के ठगे 85 लाख:ठगी में यूको बैंक का पूर्व मैनेजर भी शामिल

रतलाम में हाल ही में एक बड़ी बैंकिंग धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां यूको बैंक (UCO Bank) की लक्कड़पीठा शाखा के एक आउटसोर्स कर्मचारी द्वारा ग्राहकों को ₹85 लाख से अधिक का चूना लगाया गया है

जानकारी अनुसार रतलाम के लक्कड़पीठा स्थित यूको बैंक के आउटसोर्स कर्मचारी ने 40 लोगों (ग्राहकों) के साथ धोखाधड़ी कर एफडी (फिक्सड डिपोजिट) तुड़वाकर 85 लाख से अधिक राशि ठग ली।

ठगी का मुख्य आरोपी यूको बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी राहुल राठौर है।आरोपी ने दर्जन भर से अधिक ग्राहकों को धोखे से बैंक बुलाया, इसके बाद धोखे से उनकी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) तुड़वाकर यह रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी।

कर्मचारी के इस षड्यंत्र में बैंक का पूर्व मैनेजर भी शामिल रहा। आउटसोर्स कर्मचारी ने ग्राहकों की एफडी तुड़वाकर अपने व अपने परिचितों के खाते में राशि जमा कर ली।

ग्राहकों को महीनों बाद जब पता चला कि उनकी एफडी में एक रुपया भी नहीं है तो वे एसपी कार्यालय पहुंचे और गुहार लगाई।

खाताधारक उत्तम प्रजापति ने बताया कि उसने लोगों के घरों में काम कर बड़ी मुश्किल से घर के लिए 2 लाख रुपए जमा किए थे. लेकिन बैंक के राहुल राठौड़ नाम के आउटसोर्स कर्मचारी ने उसके खाते से मोबाइल बैंकिंग प्रयोग कर रुपए किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए.” पीड़ित खाता धारकों ने बताया कि बैंक में इस मामले की शिकायत की थी लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी बैंक द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई. शहर के माणकचौक थाने में भी इसकी शिकायत की थी लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

पुलिस ने आउटसोर्स कर्मचारी, बैंक के पूर्व मैनेजर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

माणकचौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया 30 जून को दिनेश बंजारा यूको बैंक के आउटसोर्स कर्मचारी राहुल राठौर पिता मांगीलाल राठौर निवासी त्रिमूर्ती नगर के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी।

मोबाइल एप से एफडी तुड़वाकर निकाली राशि

दिनेश ने बताया कि बैंक के आउटसोर्स कर्मचारी ने मेरे व अन्य लोगों की एफडी को मोबाइल एप के माध्यम से तोड़कर एफडी की राशि स्वयं के खाते में जमा कर ली।

बाद में स्वयं के खाते से निकालकर परिचितों के खातों में जमा कराई। आउटसोर्स कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर मामला जांच में लिया तो शिकायत सही पाई।

दिनेश बंजारा ने बताया कि 14 मई को यूको बैंक की लक्कड़पीठा ब्रांच में गए। वहां पर बैंक का कर्मचारी बताने वाला राहुल राठौर मिला। खाता खुलवाने के लिए उसे 72,500 रुपए दिए।

उसने रुपए जमाकर सील लगी रसीद भी दे दी। उसने कहा कि तीन-चार दिन बाद आकर पासबुक व एटीएम कार्ड भी ले जाना।

पासबुक मिली तो वह बैंक से 72,500 रुपए निकालने गए। तब आउटसोर्स कर्मचारी ने बताया खाते में सिर्फ ढाई हजार रुपए जमा है। तब उन्हें अंदेशा हुआ कि कर्मचारी राहुल ने उनके साथ ठगी की है।

शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग हाथों में एफडी लेकर कलेक्टर ऑफिस शिकायत करने पहुंचे थे।

शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग हाथों में एफडी लेकर कलेक्टर ऑफिस शिकायत करने पहुंचे थे।

शिकायत के बाद अन्य लोग भी सामने आए

आउटसोर्स कर्मचारी की करतूत के बारे में पता चलने पर अन्य लोग भी सामने आए। पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने दिनेश बंजारा द्वारा कराई गई रिपोर्ट में अन्य लोगों के नाम जोड़ जांच की।

ऐसे 40 लोग सामने आए जिनकी 20 हजार से 1 लाख से 5 लाख तक की एफडी को तोड़कर आउटसोर्स कर्मचारी ने धोखाधड़ी से करीब 85 लाख से अधिक की राशि ठग ली।

राशि अपने खाते में जमा कर ली। फिर अपने जीजा व अन्य परिचितों को लालच देकर इन लोगों के खाते में रुपए जमा करा दिए।

बैंक का पूर्व मैनेजर भी गिरफ्तार

पुलिस ने जांच की तो ठगी के इस खेल में यूको बैंक का पूर्व मैनेजर त्रिलोक (37) पिता सीताराम झा निवासी ग्राम सुरवी जिला मधुबनी बिहार हाल मुकाम मिडटाउन कालोनी रतलाम भी शामिल रहा। वर्तमान में यह गुजरात के वड़ौदरा में पदस्थ है।

पुलिस ने पूर्व मैनेजर समेत आउटसोर्स कर्मचारी राहुल राठौर, इसके जीजा मुकेश पिता शंकरलाल राठौर निवासी सिद्धार्थ नगर रतलाम समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। राहुल का 9 तक पुलिस रिमांड मिला है। जबकि 6 आरोपियों को जेल भेज दिया है।

लालच देकर खातों में जमा कराई राशि

माणकचौक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि ठगी के इस खेल में बैंक का पूर्व मैनेजर व आउटसोर्स कर्मचारी मुख्य है। आउटसोर्स कर्मचारी ने ठगी की राशि पहले अपने खाते में फिर बैंक के पूर्व मैनेजर समेत अपने परिचितों के खाते में रुपए जमा किए।

जिन परिचितों के खाते में रुपए जमा कराए उन्हें कुछ रुपए का लालच दिया गया। जो भी आवेदन आ रहे है उसकी जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें किया गिरफ्तार

आउटसोर्स कर्मचारी राहुल राठौर (23)पिता मांगीलाल राठौर निवासी त्रिमूर्ती नगर साक्षी पंप के सामने रतलाम।

बैंक का पूर्व मैनेजर त्रिलोक (37)पिता सीताराम झा निवासी ग्राम सुरवी जिला मधुबनी बिहार हाल मुकाम मिडटाउन कालोनी रतलाम।

जीजा मुकेश पिता शंकरलाल राठौर निवासी सिद्धार्थ नगर रतलाम।

रवि (24)पिता पूनमचंद कुमावत निवासी राम मंदिर के पास ग्राम उमरन जिला रतलाम।

दिनेश (47)पिता भेरुलाल धीरजशाह नगर रतलाम।

अरुण (38)पिता इंदरमल जैन निवासी संत नगर रतलाम।

जितेंद्र (26)पिता गोविंद कुमावत निवासी राम मंदिर के पास ग्राम उमरन जिला रतलाम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}