
ताल में शिक्षकों की सेवा निवृत्ति पर चल समारोह के साथ हुआ भव्य बिदाई समारोह
तहसील ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकुल ताल में कार्यरत व्यायाम निर्देशक ओमप्रकाश परमार एवं शासकीय बालक प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 1 ताल में कार्यरत प्राथमिक शिक्षक सीताराम सूर्यवंशी की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। संकुल केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिवशक्ति शर्मा, सेवानिवृत शिक्षक श्रीराम शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंकरलाल शर्मा ,प्रताप नारायण दीक्षित, लक्ष्मीनारायण व्यास,अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं वक्ताओं ने श्री परमार एवं श्री सूर्यवंशी के कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में कृष्ण चंद्र शास्त्री, बीआरसी प्रहलाद सरोनिया, प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल के विनोद कुमार शर्मा, राजीव लोचन कुशवाह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंह सिसौदिया ने किया। आभार प्राचार्य प्रमोद भट्ट ने माना। विद्यालय परिवार की ओर से दोनों शिक्षकों को शाल, श्रीफल , स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया गया कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत सत्यनारायण राठौर, राजकुमार बामनिया, शंकर प्रजापत , कैलाश देवराया, प्रिया वर्मा,पंपा धाकड़,नाजनी, राजकुमार बामनिया, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, राजेश कुमावत, अशोक शर्मा, कौसर खानम, शैलेंद्र चौधरी ,शकील खान, कैलाश वर्मा ,प्रतिभा सोनी ,महेंद्र सिंह डोडिया, सुरेश परमार, बसंत शर्मा ,मनोहर श्रीवास्तव ,वर्षा कुशवाह,प्रवीण शर्मा, किरण शर्मा, सरोज शर्मा, यामिनी दुबे ,अरुण दुबे, देवेंद्र नारायण दीक्षित, शुजाअतजात मोहम्मद खान ,जुझार सिंह सिसोदिया, प्रकाश वर्मा ,हाजी सरफराज पठान ,लक्ष्मण परमार ,राजू खान ,जाकिर खान, साजिद बेग , राकेश जैन, दिनेश सगीतला, सुरेंद्र सिंह सिसौदिया, कारुलाल माली, रमेश परमार, दिनेश चंद्र शर्मा, राजेंद्र प्रजापति,सीलदार डाबर, अनिल माली सहित बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों ने श्री परमार एवं श्री सूर्यवंशी का स्वागत किया ।बाद में दोनों शिक्षकों को समारोह पूर्वक चल समारोह के साथ उनके घर तक छोड़ा गया।
एवं समापन स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ सामुहिक भोजन के साथ सम्पन्न हुआ।



