नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 30 जुन 2026 मंगलवार

//////////////////////////////////

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया

11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन होगा

परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास को मिलेगी नई गति

नीमच 29 जून 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नीमच के 500 मेगावाट सोलर पार्क एवं ग्राम खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना का एरियल सर्वे किया। सर्वे के बाद मुख्यमंत्री को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना की प्रगति, तकनीकी विशेषताओं एवं ऊर्जा उत्पादन क्षमता की विस्तृत जानकारी दी गई।

ग्रीनको ग्रुप द्वारा लगभग 11,470 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही 1920 मेगावाट क्षमता की गांधीसागर पम्प स्टोरेज परियोजना देश की अपनी तरह की सबसे बड़ी परियोजनाओं में शामिल है। इस परियोजना की ऊर्जा भंडारण क्षमता 10,326 मेगावाट प्रति घंटा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

परियोजना के तहत गांधीसागर के मौजूदा जलाशय तथा खिमला में निर्मित किए जा रहे ऊपरी जलाशय का उपयोग पम्प स्टोरेज तकनीक से बिजली उत्पादन के लिए किया जाएगा। इस प्रक्रिया में पानी का पुनः उपयोग होगा तथा वाष्पीकरण से होने वाली न्यूनतम हानि को छोड़कर अतिरिक्त जल की आवश्यकता नहीं होगी। परियोजना में 240 मेगावाट की 7 तथा 120 मेगावाट की 2 द्वि-दिशात्मक टर्बाइन इकाइयां स्थापित की जा रही हैं।

खिमला परियोजना के निर्माण कार्य में वर्तमान में प्रतिदिन तीन हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसके पूर्ण होने पर क्षेत्र में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, ग्रीनको के सीईओ श्री मौर्या, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्‍तव, विधायक श्री माधव मारू तथा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

///////////////

मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव का नीमच आगमन पर आत्‍मीय स्‍वागत

नीमच 29 जून 2026, मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव का सोमवार को नीमच हेलीपेड पर आगमन हुआ। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के साथ केंद्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्‍ला भी हेलीकाप्‍टर से नीमच पहुंचे। नीमच आगमन पर आत्‍मीय स्‍वागत किया गया।

मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव के नीमच हेलीपेड पहुचने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता, राज्‍य सभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच श्री दिलीपसिह परिहार एवं मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जन सिह चौहान न.पा.सभापति श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल, न.पा. के पूर्व उपाध्‍यक्ष श्री महेन्‍द्र भटनागर, श्री संतोष चौपड़ा, श्री सुरेन्‍द्र सेठी एवं अन्‍य जनप्रतिनिधियों ने पुष्‍पगुच्‍छ भेटकर, मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी का आत्‍मीय स्‍वागत किया।

एडीजीपी उज्‍जैन श्री राकेश गुप्‍ता, सम्‍भागायुक्‍त श्री आशीष सिह, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्‍यास ने प्रशासन की ओर से मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव का नीमच हेलीपेड पर हेलीकाप्‍टर से उतरते ही आगवानी कर, उन्‍हें पुष्‍पगुच्‍छ भेंटकर स्‍वागत किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने हेलीपेड पर एक-एक कर कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनका अभिवादन स्‍वीकार किया।

स.क्र./1146/181/मालवीय/फोटो

जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच(म.प्र.)

//समाचार//

मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने नीमच में 3949 करोड से अधिक के 162 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

मुख्‍यमंत्री द्वारा 2080 करोड लागत से निर्मित नीमच एवं शाजापुर सौलर पार्क का उदघाटन

नीमच 29 जून 2026, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी की उपस्थिति में नीमच में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 2080 करोड़ रूपये की लागत के 500 MW वाट नीमच एवं 450 MW शाजापुर सोलर पार्क का उ‌द्घाटन किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 1553.98 करोड़ रूपये लागत के 38 उद्योगों एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगातें भी दीं। मुख्यमंत्री जी ने सोलर पावर यूनिट एवं उद्योग स्थापित करने वाली कंपनियों के धानुका बायोटेक नीमच एवं बाबजी ग्रुप नीमच के नव निवेशकों व पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विभिन्न योजनाओं के 9 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इसके पहले मुख्यमंत्री जी ने विभागों और उद्योगो द्वारा लगाई गई विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही जिले में चलाए गए पिंक अभियान के तहत छात्राओं को नि:शुल्क ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट भी प्रदान किए।

इस मौके पर केंद्रीय नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्‍ला, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता, राज्‍यसभा सांसद श्री बंशी लाल गुर्जर, विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, विधायक मनासा श्री अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जनसिह चौहान, सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि भी मंचासीन थे।

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने उदबोधन में कहा, कि नीमच की पावन धरा ने इस प्रदेश को दो मुख्‍यमंत्री दिए है। नीमच में सूर्य पर आधारित सौलर एनर्जी के बडे प्रोजेक्‍ट प्रारंभ हो चुके है। नीमच ने प्रदेश में अपनी अलग ही पहचान बनाई है।

जल गंगा संवर्धन अभियान से प्रदेश में नई क्रांति आई है

मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने कहा, कि देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्‍व में जल संरक्षण का अभियान चल रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान से प्रदेश में एक नई क्रांति आई है। जल संरचनाओं के निर्माण पर 10 हजार करोड की राशि प्रदेश में इस वर्ष खर्च की गई है।

निरंतर…2

/2/

देश को सबसे सस्‍ती बिजली नीमच से मिल रही है

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा, कि सूर्य आधारित सौर ऊर्जा से बिजली उत्‍पादन में नीमच प्रदेश में सौर ऊर्जा का हब बन कर उभरा है। नीमच जिले से देश को सबसे सस्‍ती बिजली 2.14 रूपये प्रति यूनिट नीमच से मिल रही है।

देश में सबसे तेज गति से रोजगार देने वाला राज्‍य है मध्‍यप्रदेश

मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि बोर्ड परिक्षाओं में भी नीमच ने टापटेन में शामिल होकर, प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुख्‍यमंत्री ने इसके लिए नीमच जिले के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को बधाई भी दी । मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि प्रदेश में रोजगार आधारित कामो को बढावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। देश में सबसे तेज गति से रोजगार देने वाला राज्‍य है, मध्‍यप्रदेश।

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा, कि जावरा से उज्‍जैन भोपाल तक एक नया फोरलेन बनने वाला है। इसके साथ ही अगले साल तक मंदसौर से भोपाल तक सीधा एक ओर फोर लेन बनने जा रहा है, इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्‍होने कहा,कि गांधी सागर अभ्‍यारण में जल्‍दी ही दो ओर चीते लाए जा रहे है। इससे यह क्षेत्र एक नये पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा।

मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि प्रदेश सरकार अगले साल से किसानों को दिन में भी सिंचाई के लिए पर्याप्‍त बिजली उपलब्‍ध करावाएगी। इससे किसानों को रात्रि में सिंचाई की असुविधाओं से मुक्ति मिलेगी। मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि किसानों को मिलने वाला 0 प्रतिशत ब्‍याज पर कृषि ऋण को जमा करने की अवधि 31 मार्च की सीमा को हटाकर जून किया जा रहा है। इससे किसान जून माह तक ऋण राशि जमा कर, 0 प्रतिशत ब्‍याज का लाभ प्राप्‍त कर सकेंगे।

भादवामाता के विकास के लिए 17 करोड का नया प्रोजेक्‍ट स्‍वीकृत

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने उदबोधन में घोषणा की, कि भादवामाता मंदिर कोरिडोर निर्माण के लिए पूर्व में प्रोजेक्‍ट स्‍वीकृत किया गया था, जिसका कार्य लगभग पूरा हो गया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि भादवामाता में विकास कार्यो के लिए 17 करोड का एक नया प्रोजेक्‍ट स्‍वीकृत किया जा रहा है। इससे भादवामाता आने वाले श्रृद्धालुओं को सुविधा होगी।

म.प्र.हरित ऊर्जा का पावर हाउस बनकर उभरा है- केंद्रीय मंत्री श्री जोशी

केंद्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने अपने उदबोधन में कहा, कि ग्रीनको पम्‍प स्‍टोरेज प्रोजेक्‍ट नीमच जिले में बन रहा है। यह देश का सबसे बडा पम्‍प स्‍टोरेज प्रोजेक्‍ट है। उन्‍होने कहा, कि ग्रीन एनर्जी उत्‍पादन के क्षेत्र में हम आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ रहे है।

उन्‍होने देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक निर्माण, प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के बारे में प्रदेश की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि म.प्र.हरित ऊर्जा का पावर हाउस बन कर उभर रहा है। उज्‍जैन में नया एयरपोर्ट बन रहा है। प्रदेश में 18 नये मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हो गए है।

कार्यक्रम को प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्‍ला, विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, ने भी संबोधित किया। विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार ने स्‍वागत उदबोधन में नीमच जिले में हुए विकास कार्यो के बारे में विस्‍तार से बताया और उन्‍होने नीमच, मनासा, झालावाड, फोरलेन सड़क निर्माण सहित विभिन्‍न मांगो से भी मुख्‍यमंत्री जी को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश पाटीदार ने किया तथा सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता ने आभार व्‍यक्‍त किया।

प्रारंभ में मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं अतिथियों ने दीप प्रज्‍जवलित कर, कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदपश्‍चात सांसद श्री गुप्‍ता एवं विधायकगणों ने अतिथियों का स्‍वागत किया। विधायक श्री परिहार ने मुख्‍यमंत्री जी को महाराणा प्रताप की तस्‍वीर भी स्‍मृति स्‍वरूप भेट की।

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव नीमच में 3949 करोड से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नीमच प्रवास के दौरान हवाई पट्टी के सामने नीमच पर आयोजित कार्यक्रम में 3949.84 करोड की लागत के विभिन्‍न 162 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 1686.54 करोड के 64 विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्‍यास तथा 2263.3 करोड लागत के विभिन्‍न 98 कार्यो का लोकार्पण भी मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव व्‍दारा किया गया। साथ ही विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव व्‍दारा हितलाभ भी वितरित किये गये।

मुख्‍यमंत्री श्री यादव सिंगोली एवं शाजापुर के सौलर पार्क का लोकार्पण किया

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नीमच में आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई विभाग के विभिन्‍न 20 कार्यो का भूमिपूजन एवं तीन कार्यो का लोकार्पण किया। इनकी कुल लागत 51.67 करोड है। एमपीआईडीसी विभाग के 1430.96 करोड के 10 उद्योगो का भूमिपूजन एवं 71.35 करोड के 5 उद्योगो का लोकार्पण, चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के 9.94 करोड लागत के कुल 6 कार्यो का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 18.75 करोड के 85 कार्यो, उच्‍च शिक्षा विभाग के 6.66 करोड के दो कार्यो,

लोक निर्माण विभाग भवन के 76.85 करोड के 13 कार्यो, लोक निर्माण विभाग सडक के 168.31 करोड के 7 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, विद्युत विभाग के 5.04 करोड के 2 कार्यो का लोकार्पण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की सिंगोली में स्‍थापित 500 मेगावाट सौलर परियोजना लागत 550 करोड एवं शाजापुर में स्‍थापित 1530 करोड की लागत से स्‍थापित 450 मेगावाट क्षमता के सौलर प्रोजेक्‍ट का लोकार्पण भी किया। नगरीय निकाय विभाग के 4.72 करोड के दो कार्यो का भूमिपूजन एवं, सेतु निगम द्वारा 25.59 करोड की लागत से नि‍र्मित 4 ब्रीज का लोकार्पण भी समारोह में किया गया।

इस मौके पर संभागायुक्‍त उज्‍जैन श्री आशीष सिह, एडीजीपी उज्‍जैन श्री राकेश कुमार गुप्‍ता, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एसपी श्री राकेश व्‍यास अन्‍य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन एवं शहरवासी उपस्थित थे।

======

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में

1,554 करोड़ की 38 औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया

30 इकाइयों का भूमिपूजन एवं 8 इकाइयों का लोकार्पण – 3201 रोजगार का सृजन

नीमच 29 जून 2026, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नीमच जिले के प्रवास के दौरान जिले में 1,553.98 करोड़ के प्रस्तावित निवेश वाली 38 औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में 30 नई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन तथा 8 इकाइयों का लोकार्पण किया । इन परियोजनाओं के माध्यम से 3201 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इनमें एमपीआईडीसी की 15 परियोजनाओं के साथ एमएसएमई विभाग की 23 औद्योगिक इकाइयां भी शामिल हैं, जो जिले के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश सरकार की उद्योग एवं निवेश प्रोत्साहन नीतियों, रोजगार सृजन तथा विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में औद्योगिक विकास की भूमिका पर विचार व्यक्त करते हुए निवेशकों को मध्यप्रदेश में उपलब्ध उद्योग अनुकूल वातावरण, बेहतर अधोसंरचना तथा पारदर्शी एवं समयबद्ध अनुमतियों की व्यवस्था से भी अवगत कराया।

इस मौके पर केंद्रीय नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्‍ला, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता, राज्‍यसभा सांसद श्री बंशी लाल गुर्जर, विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, विधायक मनासा श्री अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जनसिह चौहान, सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि भी मंचासीन थे।

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा जिन प्रमुख परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उनमें धानुका बायोटेक की लगभग 1,247.71 करोड़ निवेश वाली सोलर टेम्पर्ड ग्लास निर्माण इकाई सबसे बड़ी परियोजना है, जिससे 1690 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा बाबजी इंडस्ट्रियल की 81.30 करोड़ लागत की पॉलिएस्टर स्टेपल फाइबर इकाई, विश्वेश्वरा डेनिम प्रा. लि. की 66 करोड़ लागत की अपैरल एवं टेक्सटाइल इकाई तथा बिग सी रिन्यूएबल एनर्जी की 61 करोड़ निवेश वाली बायो-सीएनजी परियोजना प्रमुख हैं।

वहीं श्रीवीर इंफ्रा बिल्ड सोल्यूशंस प्रा. लि. की 31.50 करोड़ लागत की सीमेंट उत्पाद निर्माण इकाई, एस.एन. फैब्रिक्स, बेतूल फैब्रिकेशन, सिंघल इंटरनेशनल, गर्ग कैटल फीड, कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी, विनटेक्स मल्टीक्राफ्ट, जे.के. सुपर इंजीनियरिंग, देवेंद्र वुडन फर्नीचर, वीनी प्रोडक्ट्स, नीरज कुमार निकेश कुमार तथा ब्राइट इंडस्ट्रीज सहित अनेक औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ शामिल है।

एमएसएमई विभाग की परियोजनाओं में खाद्य प्रसंस्करण, मसाला प्रसंस्करण, एग्रो फूड्स, प्लास्टिक उत्पाद, सीमेंट उत्पाद, फेंसिंग वायर, हर्बल प्रोसेसिंग, पीपी ग्रेन्यूल्स, पोल्ट्री फीड तथा अन्य विनिर्माण इकाइयों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिलने के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विस्तार को भी नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में एमपीआईडीसी की 15 परियोजनाओं में लगभग 1,502.31 करोड़ का निवेश तथा 2753 रोजगार, जबकि एमएसएमई विभाग की 23 परियोजनाओं में लगभग 51.67 करोड़ का निवेश एवं 448 रोजगार प्रस्तावित हैं। इस प्रकार कुल 38 परियोजनाओं में 1,553.98 करोड़ के निवेश से 3201 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

नीमच में आयोजित यह कार्यक्रम जिले को ग्रीन एनर्जी, टेक्सटाइल, एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग, इंजीनियरिंग, मेडिकल डिवाइस तथा आधुनिक विनिर्माण क्षेत्रों में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रदेश सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों, इन्वेस्ट एमपी पहल तथा सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रस्तावित परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास तथा स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे और नीमच के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

इस मौके पर संभागायुक्‍त उज्‍जैन श्री आशीष सिह, एडीजीपी उज्‍जैन श्री राकेश कुमार गुप्‍ता, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एसपी श्री राकेश व्‍यास अन्‍य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन एवं शहरवासी उपस्थित थे।

==================

मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने नीमच में 3949 करोड से अधिक के 162 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

मुख्‍यमंत्री द्वारा 2080 करोड लागत से निर्मित नीमच एवं शाजापुर सौलर पार्क का उदघाटन

नीमच 29 जून 2026, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी की उपस्थिति में नीमच में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 2080 करोड़ रूपये की लागत के 500 MW वाट नीमच एवं 450 MW शाजापुर सोलर पार्क का उ‌द्घाटन किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 1553.98 करोड़ रूपये लागत के 38 उद्योगों एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगातें भी दीं। मुख्यमंत्री जी ने सोलर पावर यूनिट एवं उद्योग स्थापित करने वाली कंपनियों के धानुका बायोटेक नीमच एवं बाबजी ग्रुप नीमच के नव निवेशकों व पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विभिन्न योजनाओं के 9 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इसके पहले मुख्यमंत्री जी ने विभागों और उद्योगो द्वारा लगाई गई विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही जिले में चलाए गए पिंक अभियान के तहत छात्राओं को नि:शुल्क ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट भी प्रदान किए।

इस मौके पर केंद्रीय नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्‍ला, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता, राज्‍यसभा सांसद श्री बंशी लाल गुर्जर, विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, विधायक मनासा श्री अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जनसिह चौहान, सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि भी मंचासीन थे।

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने उदबोधन में कहा, कि नीमच की पावन धरा ने इस प्रदेश को दो मुख्‍यमंत्री दिए है। नीमच में सूर्य पर आधारित सौलर एनर्जी के बडे प्रोजेक्‍ट प्रारंभ हो चुके है। नीमच ने प्रदेश में अपनी अलग ही पहचान बनाई है।

जल गंगा संवर्धन अभियान से प्रदेश में नई क्रांति आई है

मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने कहा, कि देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्‍व में जल संरक्षण का अभियान चल रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान से प्रदेश में एक नई क्रांति आई है। जल संरचनाओं के निर्माण पर 10 हजार करोड की राशि प्रदेश में इस वर्ष खर्च की गई है।

देश को सबसे सस्‍ती बिजली नीमच से मिल रही है

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा, कि सूर्य आधारित सौर ऊर्जा से बिजली उत्‍पादन में नीमच प्रदेश में सौर ऊर्जा का हब बन कर उभरा है। नीमच जिले से देश को सबसे सस्‍ती बिजली 2.14 रूपये प्रति यूनिट नीमच से मिल रही है।

देश में सबसे तेज गति से रोजगार देने वाला राज्‍य है मध्‍यप्रदेश

मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि बोर्ड परिक्षाओं में भी नीमच ने टापटेन में शामिल होकर, प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुख्‍यमंत्री ने इसके लिए नीमच जिले के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को बधाई भी दी । मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि प्रदेश में रोजगार आधारित कामो को बढावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। देश में सबसे तेज गति से रोजगार देने वाला राज्‍य है, मध्‍यप्रदेश।

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा, कि जावरा से उज्‍जैन भोपाल तक एक नया फोरलेन बनने वाला है। इसके साथ ही अगले साल तक मंदसौर से भोपाल तक सीधा एक ओर फोर लेन बनने जा रहा है, इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्‍होने कहा,कि गांधी सागर अभ्‍यारण में जल्‍दी ही दो ओर चीते लाए जा रहे है। इससे यह क्षेत्र एक नये पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा।

मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि प्रदेश सरकार अगले साल से किसानों को दिन में भी सिंचाई के लिए पर्याप्‍त बिजली उपलब्‍ध करावाएगी। इससे किसानों को रात्रि में सिंचाई की असुविधाओं से मुक्ति मिलेगी। मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि किसानों को मिलने वाला 0 प्रतिशत ब्‍याज पर कृषि ऋण को जमा करने की अवधि 31 मार्च की सीमा को हटाकर जून किया जा रहा है। इससे किसान जून माह तक ऋण राशि जमा कर, 0 प्रतिशत ब्‍याज का लाभ प्राप्‍त कर सकेंगे।

भादवामाता के विकास के लिए 17 करोड का नया प्रोजेक्‍ट स्‍वीकृत

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने उदबोधन में घोषणा की, कि भादवामाता मंदिर कोरिडोर निर्माण के लिए पूर्व में प्रोजेक्‍ट स्‍वीकृत किया गया था, जिसका कार्य लगभग पूरा हो गया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि भादवामाता में विकास कार्यो के लिए 17 करोड का एक नया प्रोजेक्‍ट स्‍वीकृत किया जा रहा है। इससे भादवामाता आने वाले श्रृद्धालुओं को सुविधा होगी।

म.प्र.हरित ऊर्जा का पावर हाउस बनकर उभरा है- केंद्रीय मंत्री श्री जोशी

केंद्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने अपने उदबोधन में कहा, कि ग्रीनको पम्‍प स्‍टोरेज प्रोजेक्‍ट नीमच जिले में बन रहा है। यह देश का सबसे बडा पम्‍प स्‍टोरेज प्रोजेक्‍ट है। उन्‍होने कहा, कि ग्रीन एनर्जी उत्‍पादन के क्षेत्र में हम आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ रहे है।

उन्‍होने देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक निर्माण, प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के बारे में प्रदेश की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि म.प्र.हरित ऊर्जा का पावर हाउस बन कर उभर रहा है। उज्‍जैन में नया एयरपोर्ट बन रहा है। प्रदेश में 18 नये मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हो गए है।

कार्यक्रम को प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्‍ला, विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, ने भी संबोधित किया। विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार ने स्‍वागत उदबोधन में नीमच जिले में हुए विकास कार्यो के बारे में विस्‍तार से बताया और उन्‍होने नीमच, मनासा, झालावाड, फोरलेन सड़क निर्माण सहित विभिन्‍न मांगो से भी मुख्‍यमंत्री जी को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश पाटीदार ने किया तथा सांसद श्री सुधीर गुप्‍ता ने आभार व्‍यक्‍त किया।

प्रारंभ में मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं अतिथियों ने दीप प्रज्‍जवलित कर, कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदपश्‍चात सांसद श्री गुप्‍ता एवं विधायकगणों ने अतिथियों का स्‍वागत किया। विधायक श्री परिहार ने मुख्‍यमंत्री जी को महाराणा प्रताप की तस्‍वीर भी स्‍मृति स्‍वरूप भेट की।

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव नीमच में 3949 करोड से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नीमच प्रवास के दौरान हवाई पट्टी के सामने नीमच पर आयोजित कार्यक्रम में 3949.84 करोड की लागत के विभिन्‍न 162 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 1686.54 करोड के 64 विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्‍यास तथा 2263.3 करोड लागत के विभिन्‍न 98 कार्यो का लोकार्पण भी मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव व्‍दारा किया गया। साथ ही विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव व्‍दारा हितलाभ भी वितरित किये गये।

मुख्‍यमंत्री श्री यादव सिंगोली एवं शाजापुर के सौलर पार्क का लोकार्पण किया

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नीमच में आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई विभाग के विभिन्‍न 20 कार्यो का भूमिपूजन एवं तीन कार्यो का लोकार्पण किया। इनकी कुल लागत 51.67 करोड है। एमपीआईडीसी विभाग के 1430.96 करोड के 10 उद्योगो का भूमिपूजन एवं 71.35 करोड के 5 उद्योगो का लोकार्पण, चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के 9.94 करोड लागत के कुल 6 कार्यो का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 18.75 करोड के 85 कार्यो, उच्‍च शिक्षा विभाग के 6.66 करोड के दो कार्यो,

निरंतर…4

/4/

लोक निर्माण विभाग भवन के 76.85 करोड के 13 कार्यो, लोक निर्माण विभाग सडक के 168.31 करोड के 7 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, विद्युत विभाग के 5.04 करोड के 2 कार्यो का लोकार्पण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की सिंगोली में स्‍थापित 500 मेगावाट सौलर परियोजना लागत 550 करोड एवं शाजापुर में स्‍थापित 1530 करोड की लागत से स्‍थापित 450 मेगावाट क्षमता के सौलर प्रोजेक्‍ट का लोकार्पण भी किया। नगरीय निकाय विभाग के 4.72 करोड के दो कार्यो का भूमिपूजन एवं, सेतु निगम द्वारा 25.59 करोड की लागत से नि‍र्मित 4 ब्रीज का लोकार्पण भी समारोह में किया गया।

इस मौके पर संभागायुक्‍त उज्‍जैन श्री आशीष सिह, एडीजीपी उज्‍जैन श्री राकेश कुमार गुप्‍ता, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एसपी श्री राकेश व्‍यास अन्‍य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन एवं शहरवासी उपस्थित थे।

===========

चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास

नीमच। जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) जिला-नीमच द्वारा टाटा मैजिक टैम्पो में 111.150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले तीन आरोपीगण (1) अषोक पिता मांगीलाल मीणा, उम्र-45 वर्ष, (2) दिनेष पिता रामलाल मीणा, उम्र-45 वर्ष, (3) गणेष पिता लच्छीराम, उम्र-50 वर्ष तथा मोटरसायकल से पायलेटिंग करने वाले एक आरोपी (4) गणपत पिता केषुराम मीणा, उम्र-30 वर्ष, सभी निवासीगण-ग्राम कुलथाना, थाना हतुनिया, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को धारा 8/15(सी), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 01-01 लाख रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेष कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना दिनांक 05.11.2024 को रात्री के लगभग 10-11 बजे बिलसरी-कुलथाना रोड़ की हैं। कार्यालय उपनारकोटिक्स आयुक्त नीमच में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की टाटा मैजिक टैम्पू में ग्राम कुलथाना क्षैत्र से कुछ व्यक्ति राजस्थान के मेवाड़ क्षैत्र से आये किसी व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी बिलेसरी-कुलथाना रोड़ पर होना हैं, मैजिक वाहन की पायलेटिंग एक व्यक्ति लाल रंग की मोटरसायकल से कर रहा हैं। मुखबीर सूचना पर से निवारक दल का गठन कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर नाकाबंदी किये जाने लाल रंग की मोटरसायकल तथा टाटा मैजिक वाहन आता हुवा दिखाई दिया, जिसको घेराबंदी कर रोका गया। निवारक दल द्वारा आगे की कार्यवाहीं किये जाने हेतु सुरक्षा की दृष्टि से दोनो आरोपीगण व वाहन को कार्यालय उपनाराकोटिक्स आयुक्त, नीमच ले लेकर आया गया, जहाँ पर टाटा मैजिक की तलाषी लिये जाने पर उसमें 6 कट्टों में कुल 111.150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मिला। मोटरसायकल, टाटा मैजिक वाहन व डोडाचूरा को जप्त किया गया तथा चारो आरोपीगण को गिरफ्तार किया जाकर सभी आवश्यक अनुसंधान उपरांत परिवाद माननीय विशेष न्यायालय, नीमच में प्रस्तुत किया गया।

विचारण के दौरान सी.बी.एन. के विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर टाटा मैजिक वाहन में डोडाचूरा की तस्करी एवं मोटरसायकल से उसकी पायलेटिंग किये जाने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा की गई तथा सहयोग अधिवक्ता श्रीमती नीरा यादव एवं सुश्री निषा घारू द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}