गरोठमंदसौर जिला

गरोठ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एम.डी. व डोडाचुरा को जप्त कर 02 आरोपी को किया गिरफ्तार

गरोठ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एम.डी. व डोडाचुरा को जप्त कर 02 आरोपी को किया गिरफ्तार

गरोठ – पुलिस अधीक्षक  श्री विनोद कुमार मीणा के अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया । जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमान राम सनेही मिश्रा, SDOP गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव के कुशल निर्देशन मे दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सउनि बलवानसिंह देवड़ा व उनकी टीम द्वारा 70 ग्राम एम.डी. किमती 70000 रूपये व 3 किलो डोडाचुरा किमती 4800 रूपये को जप्त कर 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

28.06.2026 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की पवन पिता गोरधन निवासी गरोठ का उसकी सफेद रंग की स्कुटी नम्बर MP13EX5476 से अवैध मादक पदार्थ एम.डी. व डोडाचुरा लेकर गरोठ से वारनी फंटा होते हुए खजूरीरूण्डा की तरफ जाने वाला है । यदी तुरन्त नाकाबंदी की जाये तो पवन को अवैध मादक पदार्थ एम.डी व डोडाचुरा सहीत पकडा जा सकता है व सफलता मिल सकती है । मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए वारनी फंटा गरोठ पर आरोपी पवन के कब्जे से 70 ग्राम एम.डी. किमती 70000 रूपये व 3 किलोग्राम डोडाचुरा किमती 4800 रूपये व 02 एनड्राईड मोबाईल फोन किमती 20000 रूपये, घटना मे प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक MP13EX5476 किमती 80000 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपी पवन को गिरफ्तार किया गया । आरोपी पवन ने पुछताछ में जप्तशुदा एम.डी. व डोडाचुरा पूर्व मे चप्पु उर्फ शफी मोहम्मद पिता अब्दुल निवासी खजुरीरूण्डा खरीदना तथा रफीक पिता अब्दुल निवासी खजूरीरूण्डा को देने जाना बताया। आरोपीगणो के विरूद्ध थाना गरोठ पर अपराध क्रमांक 250/2026 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्द किया गया । विवेचना के दौरान अवैध मादक पदार्थ मगाने वाले आरोपी रफीक पिता अब्दुल निवासी खजुरीरूण्डा को गिरफ्तार किया गया प्रकरण मे अग्रीम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपीः- पवन पिता गोरधन उम्र 40 साल निवासी पोरवाल मोहल्ला गरोठ

अपराधिक रिकोर्डः- थाना वायडी नगर अपराध क्रमांक 597/2011 धारा 8,18,21,25,29 NDPS ACT

थाना गरोठ अपराध क्रमांक 295/2023 धारा 8,21,29 NDPS ACT

थाना गरोठ अपराध क्रमांक 250/2026 धारा 8,15,22,29 NDPS ACT

थाना भवानीमण्डी अपराध क्रमांक 29/2025 धारा 8,22,29 NDPS ACT

गिरफ्तार आरोपीः- रफीक पिता अब्दुल उम्र 42 साल निवासी खजुरीरूण्डा

अपराधिक रिकोर्ड थाना नाहरगढ़ अपराध क्रमांक 9/2026 धारा 9A,25A,29 NDPS ACT

थाना गरोठ अपराध क्रमांक 250/2026 धारा 8,15,22,29 NDPS ACT

फरार आरोपीः– चप्पु उर्फ शफी मोहम्मद पिता अब्दुल निवासी खजुरीरूण्डा

अपराध रिकोर्ड थाना वायडी नगर अपराध क्रमांक 597/2011 धारा 8,18,21,25,29 NDPS ACT

थाना गरोठ अपराध क्रमांक 295/2025 147,336 भादवि

थाना गरोठ अपराध क्रमांक 368/2025 धारा 115(2),296,331(4),351(3),3(5) बीएनएस

थाना नाहरगढ़ अपराध क्रमांक 175/2026 धारा 8,15,22 NDPS ACT

गरोठ अपराध क्रमांक 250/2026 धारा 8,15,22,29 NDPS ACT

जप्त मश्रुका :- अवैध मादक पदार्थ 70 ग्राम एम.डी. किमती 70000 रूपये

3 किलोग्राम डोडाचुरा किमती 4800 रूपये

02 एनड्राईड मोबाईल फोन किमती 20000 रूपये,

घटना मे प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक MP13EX5476 किमती 80000 रूपये

सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव एवं सउनि बलवानसिंह देवड़ा तथा टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}