मंदसौरमंदसौर जिलाराजनीति

सुरेश पाटीदार को जिला कांग्रेस महासचिव पद पर किया नियुक्ति पाटीदार ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद आभार जताया 

सुरेश पाटीदार को जिला कांग्रेस महासचिव पद पर किया नियुक्ति पाटीदार ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद आभार जताया 

सीतामऊ-जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर महासचिव सुरेश चंद्र रावटी ने बताया कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सन 1998 में बूथ लेवल से की, 2005 में मेरी पत्नी सरपंच का चुनाव लड़ी ग्राम वासियों ने विश्वास जताया व उनके आशीर्वाद मेरी पत्नी सरपंच बनी, ग्राम पंचायत रावटी के सरपंच प्रतिनिधि के रूप मेने 5 साल जनता की सेवा की,उस कार्यकाल में मेरी पंचायत सीतामऊ जनपद में विकास कार्य में प्रथम आई थी उस समय की तत्कालीन कलेक्टर महोदय डॉ. एम गीता ने मेरी पंचायत को₹25000 इनाम वह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था,संगठन में मैंने किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सीतामऊ के रूप में किया,फिर मुझे मंडलम अध्यक्ष का दायित्व मिला उसके बाद दिनांक 25-10-2021 में शीर्ष नेतृत्व ने मुझे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीतामऊ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया लगभग सवा चार साल ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रहते हुए मैंने गांव,गरीब,किसान,मजदूर,युवा,छोटे व्यापारीयों व हर वर्ग की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ी। एक बार फिर शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताया है वह मुझ जैसे एक गैर राजनीतिक परिवार के बेटे,छोटे से कार्यकर्ता वह किसान के बेटे को इतना बड़ा दायित्व मंदसौर जिला कार्यकारिणी में महासचिव पद पर नियुक्ति प्रदान करी है में शीर्ष नेतृत्व का दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूं वह विश्वास दिलाता हूं कि मैं सदैव कांग्रेस की रीति और नीति पर चलकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचागा वह शोषित वंचित पीड़ित दलित आदिवासी गांव गरीब किसान मजदूर युवा छोटे व्यापारियों एवं हर वर्ग की लड़ाई लडूंगा।

महासचिव पद पर नियुक्ति प्रदान होने पर फेसबुक,व्हाट्सएप एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सभी वरिष्ठजनों,नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जो बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की वह स्नेह प्रेम व आशीर्वाद प्रदान किया उसके लिए मैं आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूं वह आशा करता हूं कि आगे भी आप सबका स्नेह प्रेम आशीर्वाद मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}